WWE Raw में Roman Reigns ने कैसे और कहां से वापसी करते हुए Seth Rollins को धराशाई किया? देखिए वायरल वीडियो

WWE
Raw में रोमन रेंस की वापसी (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Return Raw: WWE Raw में इस हफ्ते मजा आ गया। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने वापसी कर सैथ रॉलिंस और सीएम पंक का बुरा हाल कर दिया। शायद इस चीज के बारे में बहुत कम लोगों ने सोचा होगा। फैंस ने उनके नाम के खूब चैंट्स लगाए। रेंस ने रॉलिंस को ज्यादा निशाना बनाया और अपना बदला लिया। उन्होंने रिंग में पंक को जब स्पीयर लगाया तो पॉल हेमन भी डर गए। खैर अब रोमन का एक खास वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि उन्होंने किस अंदाज में आकर रॉलिंस को धूल चटाई।

Ad

Raw के मेन इवेंट में सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच स्टील केज मैच हुआ। दोनों ने मुकाबले में जीत के लिए अपनी सारी हदें पार कीं। कोई भी हार मानने को बिल्कुल तैयार नहीं हुआ। मामला सही जा रहा था लेकिन अचानक किसी ने आकर रॉलिंस को केज से बाहर खींच दिया। रॉलिंस की जीत हो गई। वो शख्स कोई और नहीं बल्कि रोमन रेंस थे। सैथ को जीत तो मिल गई लेकिन उसके बाद रेंस ने सुपरमैन पंच, स्पीयर और स्टॉम्प लगाकर उनका बुरा हाल कर दिया। रेंस ने इसके बाद पंक को रिंग में स्पीयर लगाया।

रोमन रेंस का अब एक वीडियो सामने आया है। उसमें दिख रहा है कि रेंस फैंस के बीच से बहुत ही सरल अंदाज में रिंग के बाहर आए और उन्होंने रॉलिंस को बाहर खींचा। वहां मौजूद किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा। आप खास वीडियो को नीचे देख सकते हैं।

Ad

क्या WWE WrestleMania 41 में होगा बड़ा मैच?

WrestleMania 41 का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को होने वाला है। फैंस इसे लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मेगा इवेंट में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच हो सकता है। अब ये चीज कंफर्म लग रही है। रोमन ने वापसी कर पंक और रॉलिंस को धराशाई कर दिया है। इसकी उम्मीद पहले से लगाई जा रही थी। इनकी कहानी में आगे जाकर मजा आने वाला है। बहुत जल्द मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान भी किया जा सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications