WWE Raw के मेन इवेंट में दोस्ती पर उठे सवाल, पूर्व चैंपियन ने 7 फुट 3 इंच के दिग्गज को टेबल पर पटका

WWE Raw का मेन इवेंट काफी बढ़िया रहा
WWE Raw का मेन इवेंट काफी बढ़िया रहा

WWE Raw का मेन इवेंट काफी जबरदस्त साबित हुआ था। हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) 2022 में बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) का ओमोस (Omos) और MVP के खिलाफ हैंडीकैप मैच देखने को मिलेगा। इस मैच के लिए Raw में कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग हुई थी और यह चीज़ फैंस को काफी ज्यादा पसंद आई थी। अंत में बॉबी लैश्ले का पलड़ा भारी रहा।

Ad

WWE Raw में बॉबी लैश्ले ने अपनी ताकत से बिखेरा जलवा

एडम पीयर्स ने कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट का आयोजन किया था। पहले MVP ने प्रोमो कट करते हुए लैश्ले पर निशाना साधा और कहा कि ऑल माइटी ने उन्हें धोखा दिया है। इसपर लैश्ले ने कहा कि वो MVP को उनका सबसे अच्छा दोस्त मानते थे लेकिन पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन ने इसे जवाब में बताया कि वो बॉबी को अपना भाई मानते थे।

दोनों ने अपने इतिहास के बारे में बात की। बाद में MVP ने दावा किया कि उनकी वजह से बॉबी लैश्ले टॉप स्टार बन पाए हैं। लैश्ले ने भी बढ़िया तरह से जवाब देते हुए कहा कि MVP उनकी वजह से इतने समय तक सर्वाइव कर पाए हैं। बाद में MVP और ओमोस ने कॉन्ट्रैक्ट साइन करने का निर्णय लिया।

Ad

बॉबी लैश्ले नहीं रुके और आगे बोलते रहे। MVP ने उन्हें चुप कराने की कोशिश की और कॉन्ट्रैक्ट साइन करने की सलाह दी। बॉबी लैश्ले ने कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद टेबल को उठाकर रिंग के बाहर फेंक दिया। लग रहा था कि दोनों के बीच ब्रॉल हो सकता है और इसी वजह से सिक्योरिटी गार्ड्स को रिंग में लाया गया।

दोनों सुपरस्टार्स ने पहले गार्ड्स पर हमला करते हुए उन्हें रिंग के बाहर किया। बाद में उनके बीच ब्रॉल हुआ। सेड्रिक एलेक्जेंडर ने आकर लैश्ले पर हमला किया लेकिन वो दबदबा बनाने में सफल नहीं रहे। बाद में MVP ने भी नाइजीरियन जायंट की मदद की। ओमोस एक टेबल रिंग में लेकर आए और उसे टर्नबकल पर रख दिया।

Ad

उन्होंने लैश्ले को उठाकर उसपर पटकने की कोशिश की लेकिन लैश्ले बच निकले और फिर उन्होंने ओमोस को टेबल पर स्पीयर दे दिया। फैंस को यह सैगमेंट काफी ज्यादा पसंद आया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications