WWE रॉ (Raw) का एपिसोड इस बार धमाकेदार रहा। मेन इवेंट में बिग ई (Big E) और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) का मुकाबला केविन ओवेंस (Kevin Owens) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के साथ हुआ। ये मैच काफी अच्छा रहा और बहुत बवाल इसमें देखने को मिला। अंत में बॉबी लैश्ले और बिग ई ने इस मैच में शानदार जीत हासिल की। आपको बता दें डे 1 (Day 1) पीपीवी में बिग ई अपनी WWE चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस, केविन ओवेंस और बॉबी लैश्ले के खिलाफ डिफेंड करेंगे।WWE Raw के मेन इवेंट में हुआ शानदार मैचWWE ने बॉबी लैश्ले और MVP के सैगमेंट का ऐलान पहले ही कर दिया था। शो की शुरूआत इस बार बॉबी लैश्ले और MVP ने की। पिछले हफ्ते लैश्ले ने शानदार प्रदर्शन किया था और MVP ने इस वजह से उनकी बहुत तारीफ की। WWE चैंपियन बिग ई ने इसके बाद एंट्री की और कहा कि लैश्ले उन्हें अपने दम पर कभी नहीं हरा सकते हैं। इसके कुछ देर बाद अचानक बॉबी लैश्ले के ऊपर रॉलिंस और केविन ओवेंस ने अटैक कर दिया था। बिग ई ने इस दौरान बॉबी लैश्ले को बचाया और केविन ओवेंस को अपना फिनिशिंग मूव दिया। लैश्ले ने भी रॉलिंस की हालत खराब कर दी।WWE@WWENOW HOLD ON A MINUTE!We've got ourselves a TAG TEAM MATCH tonight on #WWERaw.It will be @WWERollins & @FightOwensFight going two-on-two with @fightbobby & #WWEChampion @WWEBigE! You better believe that.6:54 AM · Dec 21, 2021899190NOW HOLD ON A MINUTE!We've got ourselves a TAG TEAM MATCH tonight on #WWERaw.It will be @WWERollins & @FightOwensFight going two-on-two with @fightbobby & #WWEChampion @WWEBigE! You better believe that. https://t.co/x6QfZxqeHbबैकस्टेज इसके बाद मेन इवेंट को लेकर बड़ा ऐलान किया गया। मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और केविन ओवेंस का मुकाबला बिग ई और बॉबी लैश्ले के साथ तय कर दिया गया था। फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शुरूआत में बिग ई और लैश्ले का पलड़ा काफी भारी रहा लेकिन बाद में ओवेंस और रॉलिंस ने भी अच्छा पलटवार किया था।मैच का अंत भी काफी रोचक रहा था। बॉबी लैश्ले ने गलती से बिग ई को जबरदस्त स्पीयर मार दिया था। इसके बाद लैश्ले ने ओवेंस को भी स्पीयर मारा और मैच जीत लिया। मैच खत्म होने के बाद रॉलिंस ने बॉबी लैश्ले को अपना शानदार स्टॉम्प मूव लगाया। केविन ओवेंस भी इसके बाद फ्यूड में शामिल हो गए। केविन ओवेंस और रॉलिंस ने लैश्ले और बिग ई की हालत खराब कर दी। खासतौर पर बॉबी लैश्ले के ऊपर खतरनाक अटैक रॉलिंस और ओवेंस ने किया। अंत में ओवेंस और रॉलिंस ने रिंग में जाकर एक-दूसरे को गले लगाकर जश्न भी मनाया।Day 1 पीपीवी में अब काफी मजा WWE चैंपियनशिप मैच में आएगा। लैश्ले की इस बार बहुत पिटाई हुई है और वो अपना बदला जरूर लेंगे। वैसे भी लैश्ले इस समय खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं।WWE@WWESo many emotions right now.@FightOwensFight@WWERollins#WWERaw9:31 AM · Dec 21, 20211308227So many emotions right now.@FightOwensFight@WWERollins#WWERaw https://t.co/SHrcs3T0wQ