WWE Raw में 2 मौजूदा चैंपियंंस ने मिलकर मचाया जबरदस्त बवाल, मेन इवेंट में फेमस Superstars को दी करारी मात

Pankaj
WWE Raw के मेन इवेंट में फैंस को आया मजा
WWE Raw के मेन इवेंट में फैंस को आया मजा

Seth Rollins: WWE Raw के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) का मुकाबला डेमियन प्रीस्ट (Damian Priest) और डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) के साथ हुआ। रॉलिंस और सैमी ने शानदार जीत हासिल की।

Ad
Ad

आप सभी को पता है कि इन सभी के बीच पहले से बवाल चल रहा है। रॉलिंस और सैमी ने मिलकर मैच शुरू होने से पहले ही जजमेंट डे पर अटैक कर दिया था। ज़ेन ने प्रीस्ट पर डाइव लगाई और सैथ रॉलिंस ने फिन बैलर पर भी डाइव लगाई। इसके बाद सैथ ने बैलर को बैकस्टेज भगा दिया।

खैर मैच शुरू होने के बाद भी बहुत बवाल देखने को मिला। रिंगसाइड में रिया रिप्ली भी मौजूद थीं। सभी सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया और एक-दूसरे पर अच्छे मूव्स लगाए। कुछ देर बाद बैलर ने भी आकर रॉलिंस पर अटैक किया। रिप्ली और बैलर लगातार अपने साथियों की मदद कर रहे थे।

मैच का अंत भी शानदार रहा। प्रीस्ट ने रॉलिंस पर रेजर्स ऐज मूव लगाया और Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने का मन बनाया। बैलर कॉन्ट्रैक्ट को लेकर आए लेकिन उन्होंने देरी कर दी। इसका फायदा रॉलिंस ने उठाया। उन्होंने प्रीस्ट पर सुपरकिक मार दी। सैमी ज़ेन ने शानदार हैलुवा किक बैलर को लगा दी। रॉलिंस ने प्रीस्ट को स्टॉम्प लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल की।

Ad

WWE SummerSlam 2023 में होगा बहुत बड़ा मुकाबला

पिछले हफ्ते जजमेंट डे ने केविन ओवेंस और सैथ रॉलिंस की हालत खराब की थी। मेन इवेंट में रॉलिंस का बुरा हाल हो गया था। इस बार रॉलिंस ने अपना बदला लिया। मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियन सैमी ज़ेन ने उनका अच्छा साथ दिया। SummerSlam 2023 में भी अब बहुत मजा आएगा। रॉलिंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। वो रॉलिंस को हराने का दावा कर चुके हैं। कुछ रिपोर्ट्स में भी कहा गया है कि बैलर नए चैंपियन बन सकते हैं।

प्रीस्ट भी कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर चैंपियन बन सकते हैं। उनके और बैलर के बीच अभी कुछ ना कुछ गड़बड़ी चल रही है। खैर मेन इवेंट में रॉलिंस और सैमी जीत हासिल कर बहुत खुश हुए होंगे। फैंस ने भी दोनों को शानदार अंदाज में चीयर किया।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications