WWE Raw से जुड़ा खास वीडियो हुआ रिलीज, Roman Reigns-John Cena के अलावा दिग्गज की वापसी हुई टीज़

Ujjaval
WWE Raw में रॉक आएंगे नज़र? (Photo: WWE.com & Rock Instagram)
WWE Raw में रॉक आएंगे नज़र? (Photo: WWE.com & Rock Instagram)

WWE Raw Promo Teases The Rock Return: WWE रॉ (Raw) साल 2025 की शुरुआत के साथ ही नेटफ्लिक्स पर शिफ्ट हो जाएगा। यह काफी बड़ा बदलाव है और फैंस बेहद उत्साहित नज़र आ रहे हैं। नेटफ्लिक्स भी अब रेड ब्रांड के शो को प्रमोट कर रहा है। उन्होंने हाल ही में 30 सेकेंड का एक वीडियो प्रोमो रिलीज किया है। इसके द्वारा उन्होंने द रॉक की खास अपीयरेंस लगभग कन्फर्म कर दी है।

Ad

नेटफ्लिक्स का प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें WWE के लगभग सभी बड़े सुपरस्टार्स नज़र आ रहे हैं। यहां रोमन रेंस और जॉन सीना दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें WWE ने Raw के नेटफ्लिक्स पर डेब्यू के पोस्टर पर भी दिखाया था। हालांकि, इस प्रोमो के दौरान सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम द रॉक का सामने आया है। वो प्रोमो का हिस्सा बने हुए हैं और यह एक तरह से उनकी रेड ब्रांड के नेटफ्लिक्स पर डेब्यू एपिसोड में खास अपीयरेंस का संकेत है।

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

Ad

WWE दिग्गज द रॉक आखिरी बार कब नज़र आए थे?

द रॉक ने साल 2024 की शुरुआत में काफी अच्छा काम किया और वो WrestleMania XL की नाईट 1 में लड़ते हुए नज़र आए। उन्होंने नाईट 2 के मेन इवेंट में भी अहम किरदार निभाया। Raw के अगले एपिसोड में रॉक ने आकर कोडी रोड्स को कंफ्रंट किया और उनके खिलाफ लड़ने की इच्छा जताई। रॉक ने कहा था कि वापस आने के बाद वो सबसे पहले अमेरिकन नाईटमेयर को निशाना बनाएंगे। ग्रेट वन ने Bad Blood 2024 के दौरान अपनी अपीयरेंस देकर फैंस को एकदम हैरान कर दिया।

उन्होंने कोडी रोड्स और रोमन रेंस की सोलो सिकोआ और जेकब फाटू पर जीत और बवाल मचने के बाद एंट्री की थी। रॉक स्टेज एरिया पर आए थे। उन्होंने यहां कोडी रोड्स, रोमन रेंस और जिमी उसो को घूरा और एक अलग तरह का साइन दिखाया था। इसके बाद से ग्रेट वन एक्शन से दूर हैं और उनका उतना ज्यादा जिक्र भी अब तक नहीं हुआ। लग रहा है कि दिग्गज अब सीधा Raw के नेटफ्लिक्स के डेब्यू स्पेशल शो का ही हिस्सा बनेंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications