WWE में Roman Reigns के भविष्य पर बहुत बड़ा अपडेट, 2025 में इस शो पर भी दिखेगा OTC का जलवा?

Ujjaval
WWE Raw में रोमन रेंस के भविष्य पर अपडेट (Photo: WWE.com)
WWE Raw में रोमन रेंस के भविष्य पर अपडेट (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Raw Future Update: WWE के मौजूदा समय के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) हैं। उन्हें देखकर ढेरों फैंस आकर्षित होते हैं। रॉ (Raw) ने कुछ समय पहले नेटफ्लिक्स के साथ ऐतिहासिक डील साइन की थी। जनवरी 2025 से Raw के शोज़ नेटफ्लिक्स पर आएंगे और यहां रोमन रेंस भी नज़र आएंगे। फैंस को लग रहा था कि रोमन सिर्फ एक अपीयरेंस के लिए आएंगे लेकिन अब इसपर बड़ी खबर आ गई है।

Ad

WrestleVotes Radio के खास Backstage Pass पर JoeyVotes और TC ने रोमन रएरिन्स के भविष्य को लेकर बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि Raw के नेटफ्लिक्स पर डेब्यू के बाद WWE जनवरी 2025 में कुछ बड़ी चीजें करने वाला है। रोमन रेंस को भी शो के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है और वो मुख्य पोस्टर का भी हिस्सा बने हुए हैं।

JoeyVotes ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 2025 के शुरुआती समय में WWE द्वारा रोमन रेंस का Raw में काफी ज्यादा उपयोग होने वाला है। इससे संभावित तौर पर उनके SmackDown में शेड्यूल में बदलाव देखने को मिल सकता है। WWE शायद Raw के नेटफलिक्स पर डेब्यू के बाद ज्यादा से ज्यादा लोगों को आकर्षित करना चाहता है। इसी कारण से वो अपनी कंपनी के सबसे बड़े स्टार को शो का हिस्सा बनाने का प्लान बना रहे हैं। अभी यह चीज कन्फर्म नहीं है कि रोमन रेंस WrestleMania 41 तक Raw में लगातार जलवा बिखेरते हुए नज़र आएंगे या नहीं।

Ad

WWE SmackDown के अंत में रोमन रेंस को मिला झटका

रोमन रेंस लगातार नए ब्लडलाइन के खिलाफ कमजोर नज़र आए हैं। ब्रॉल में उनकी हालत खराब हुई है और असली ट्राइबल चीफ को अभी तक अपने WarGames मैच के लिए पांचवां सदस्य नहीं मिला है। जे उसो ने पिछले SmackDown में रोमन रेंस को किसी को कॉल लगाने के लिए कहा था। SmackDown के अंत में दिखाया गया कि रोमन रेंस ने पॉल हेमन को कॉल लगाने का प्रयास किया। हालांकि, दिग्गज का नंबर सर्विस के बाहर आ रहा था और यह फैंस के लिए बेहद शॉकिंग था। रोमन खुद इस बात से हैरान नज़र आए। अब देखना होगा कि स्टोरीलाइन कैसे आगे बढ़ती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications