WWE में Cody Rhodes ने 20वीं बार ट्राइबल चीफ को हराकर लहराया परचम, Raw के बाद खतरनाक मैच में दी मात 

WWE
WWE Raw के बाद हुआ बड़ा मैच (Photo: WWE.com)

Cody Rhodes Defeated Solo Sikoa: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड काफी रोमांचक रहा। शो में कई चीजें देखने को मिलीं। साथ ही साथ कुछ तगड़े मुकाबले भी हुए। शो ऑफ-एयर होने के बाद भी एक्शन जारी रहा। डार्क मैच में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) की टक्कर नए ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ से हुई। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया। अंत में कोडी ने जीत हासिल की। बड़ी बात है कि सिकोआ के खिलाफ कोडी अब 20-0 से आगे चल रहे हैं। आजतक सोलो को उनके खिलाफ एक भी जीत नसीब नहीं हुई है।

Ad

Raw की शुरूआत में सीएम पंक का शानदार सैगमेंट हुआ था। इसमें सैथ रॉलिंस ने दखलअंदाजी की और फिर दोनों के बीच बातचीत हुई। पंक और रॉलिंस के बीच ब्रॉल भी हुआ। जे उसो और सैमी ज़ेन ने आकर मामला संभाला। उसके बाद रॉलिंस और सैमी के बीच गहमागहमी देखने को मिली। सैमी ने उन्हें मैच के लिए चुनौती दे दी। मेन इवेंट में सैमी और सैथ के बीच मैच हुआ। रॉलिंस ने जीत हासिल की। अंत में ड्रू मैकइंटायर ने वापसी करते हुए ज़ेन को जबरदस्त क्लेमोर लगाया।

खैर डार्क मैच में कोडी रोड्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड की। दोनों के बीच खतरनाक स्ट्रीट फाइट मैच हुआ। कोडी ने जीत हासिल कर अपने टाइटल को रिटेन किया। कोडी के खिलाफ सिकोआ अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार कर रहे हैं। वैसे इन दोनों के बीच ज्यादातर मैच लाइव इवेंट में ही हुए हैं। ये ही कारण है कि कोडी के लिए 20-0 का रिकॉर्ड बहुत ही मजेदार है।

Ad

WWE Saturday Night's Main Event शो में कोडी रोड्स अपने टाइटल को डिफेंड करेंगे

कोडी रोड्स की राइवलरी SmackDown में इस समय केविन ओवेंस के साथ चल रही है। दोनों की फ्यूड ने अब काफी रफ्तार पकड़ ली है। दोनों के बीच 14 दिसंबर, 2024 को Saturday Night's Main Event शो में मैच होने वाला है। कोडी अपनी चैंपियनशिप केविन के खिलाफ डिफेंड करेंगे। कोडी और केविन के बीच होने वाले मुकाबले में इस बार मजा आने वाला है। ओवेंस हील के रूप में जबरदस्त काम कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications