WWE रॉ (RAW) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। इस एपिसोड के लिए WWE ने ज्यादा चीज़ों का ऐलान नहीं किया है। इसके बावजूद उम्मीद है कि एपिसोड बढ़िया रहेगा। WWE एक नई शुरुआत करने जा रहा है और Raw के नए रोस्टर को देखना काफी ज्यादा रोचक रहेगा। क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) के बाद यह WWE RAW का पहला एपिसोड होगा।WWE कुछ नई स्टोरीलाइंस शुरू कर सकता है वहीं कुछ सुपरस्टार्स की दुश्मनी जारी रह सकती है। WWE ने अभी सिर्फ एक चैंपियनशिप मैच का ऐलान किया है। Raw के एपिसोड्स 3 घंटे के होते हैं और WWE के पास इस एपिसोड में बुक करने के लिए कई चीज़ें रहने वाली हैं। Survivor Series 2021 के लिए कुछ मैचों की घोषणा हो सकती है।Damian Priest@ArcherOfInfamyThis Monday, new era...#WWERaw 💀#LiveForever3:08 AM · Oct 24, 20212124185This Monday, new era...#WWERaw 💀#LiveForever https://t.co/Jv8HVKz2Wzइसी वजह से सभी की निगाहें Raw पर बनी हुई हैं। कुछ सुपरस्टार्स की वापसी के चांस भी है। Raw के पिछले कुछ एपिसोड्स रोचक रहे हैं। यह शो भी बढ़िया रह सकता है और WWE को व्यूअरशिप के मामले में फायदा हो सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के अगले एपिसोड के प्रीव्यू के बारे में बात करने वाले हैं।- WWE Raw के नए एरा की शुरुआत𝐃𝐫𝐚𝐕𝐞𝐧@WrestlingCoversLooks like Keith Lee will now go by Bearcat Lee… #WWERAW7:18 AM · Oct 19, 202197175Looks like Keith Lee will now go by Bearcat Lee… #WWERAW https://t.co/CoXdEacuBLWWE ने RAW के नए एरा की शुरुआत को एडवर्टाइज किया है। इस एपिसोड द्वारा नए एरा की शुरुआत होगी क्योंकि एक नया रोस्टर देखने को मिलेगा। WWE इस रोस्टर के साथ अलग तरीके से शुरुआत करना चाहेगा। WWE ने अपने इस एपिसोड के लिए कुछ बड़े सुपरस्टार्स को एडवर्टाइज भी कर दिया है।इस एपिसोड के लिए बिग ई, बियांका ब्लेयर, बैकी लिंच, केविन ओवेंस, जैफ हार्डी, कीथ 'बीयरकैट' ली, सैथ रॉलिंस और कई अन्य सुपरस्टार्स को एडवर्टाइज किया है। कई सारे फ्रेश चेहरे Raw में देखने को मिलेंगे। WWE इसी तरह से शो को भी हाइप कर रहा है और सही मायने में कहा जा सकता है कि एक नए एरा की शुरुआत हो रही है। इन सभी सुपरस्टार्स की नई स्टोरीलाइन शुरू हो सकती है।