रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा शानदार रह सकता है। पिछले कुछ हफ्ते से Raw के एपिसोड्स में सुधार देखने को मिला है। पिछले हफ्ते WWE ने जबरदस्त मैच और सैगमेंट्स बुक करते हुए सभी का ध्यान खींचा था। हर एक फैन को पिछले हफ्ते का एपिसोड पसंद आया था। इस वजह से उम्मीद है कि Raw का अगला एपिसोड भी रोचक रहेगा।ALMOST A SUPERHERO.TOTALLY A WIN.#WWERaw Women's Champion #NikkiASH defeats @MsCharlotteWWE in an incredible No Holds Barred Match!@NikkiCrossWWE pic.twitter.com/wNenmYzX1T— WWE (@WWE) August 3, 2021WWE ने अभी कुछ चीज़ों का ऐलान कर दिया है। Raw में SummerSlam के लिए स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया जाएगा और कुछ बड़े मैचों का ऐलान भी देखने को मिल सकता है। Raw के एपिसोड में टाइटल मैच के अलावा कुछ सैगमेंट्स का ऐलान हो गया है। WWE इस एपिसोड द्वारा कुछ नई स्टोरीलाइंस भी शुरू कर सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड में प्रीव्यू के बारे में बात करने वाले हैं।- Raw में निकी एश का सैगमेंटGet ready to celebrate with the NEW #WWERaw Women's Champion tomorrow night!📺 8/7c @USA_Network https://t.co/PzW26CWiym pic.twitter.com/9Rcg7bovyE— WWE (@WWE) July 25, 2021पिछले हफ्ते निकी एश ने सभी को चौंका दिया था। रिया रिप्ली और शार्लेट फ्लेयर के बीच Raw के एपिसोड में मैच देखने को मिला था। यह Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच मेन इवेंट में बुक किया गया। मुकाबला काफी अच्छे तरीके से चल रहा था लेकिन फ्लेयर की वजह से इसका अंत DQ से हो गया। रिप्ली इससे खुश नहीं थीं और उन्होंने फ्लेयर पर बुरी तरह हमला किया। निकी एश ने फायदा उठाकर एंट्री की और अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया। उन्होंने इसके साथ ही अपने करियर में पहली बार Raw विमेंस चैंपियनशिप जीती।Raw के इस एपिसोड में निकी एश का सैगमेंट देखने को मिलेगा। इस दौरान वो अपनी जीत और WWE में अपने सफर को लेकर बात कर सकती हैं। इस सैगमेंट में शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली दिखाई दे सकती हैं। फ्लेयर अपने रीमैच की मांग कर सकती हैं जबकि रिया रिप्ली आकर उनपर हमला कर सकती हैं। निकी एश का यह सैगमेंट Raw में देखने लायक रहने वाला है। वो अपने टाइटल को Raw के दौरान डिफेंड भी कर सकती हैं।