'Roman Reigns जूता साफ कराते हैं'- WWE दिग्गज की उड़ी धज्जियां, हजारों लोगों के सामने थप्पड़ मारकर किया गया बेइज्जत

WWE, Raw, CM Punk, Paul Heyman, Roman Reigns, Seth Rollins
रिंग में रोमन रेंस, सीएम पंक, सैथ रॉलिंस और पॉल हेमन (Photo: WWE.com)

Seth Rollins Provoke Paul Heyman Against Roman Reigns: WWE Raw के मेन इवेंट में पॉल हेमन (Paul Heyman) का सैगमेंट हुआ। उन्होंने सीएम पंक और रोमन रेंस को लेकर बात की। हेमन ने कहा कि वो हमेशा रेंस के लिए वफादार रहेंगे। कुछ ऐसा ही बयान उन्होंने सीएम पंक को लेकर भी दिया। हेमन ने इन दोनों में से किसी के भी खिलाफ ना जाने का ऐलान किया। वो आगे कुछ कहना चाह रहे थे लेकिन सैथ रॉलिंस ने एंट्री की। रॉलिंस ने काफी लंबा प्रोमो दिया और हजारों लोगों के सामने उन्हें थप्पड़ भी मारा। रॉलिंस ने इस बार दिग्गज की धज्जियां उड़ा दीं।

Ad

WrestleMania 41 में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच होने वाला है। इनकी राइवलरी खतरनाक चल रही है। रॉलिंस ने इस हफ्ते हेमन से पूछा कि वो रेंस और पंक में से किसकी तरफ हैं। इसके बाद सैथ ने रोमन की बेइज्जती की और हेमन को उनके प्रति भड़काया। रॉलिंस ने कहा कि रोमन सिर्फ उनका अपना जूता साफ करने के लिए उपयोग करते हैं। रॉलिंस ने ये भी बताया कि पिछले साल WrestleMania के बाद रोमन उन्हें छोड़कर चले गए थे।

Ad

सैथ ने अपने कड़वे वचन जारी रखे। उन्होंने पंक के ऊपर भी निशाना साधा। रॉलिंस ने कहा कि जब उनके ऊपर हमला होगा तो उन्हें पंक और रोमन में से कोई बचाने नहीं आएगा। सैथ ने हद पार करते हुए हॉल ऑफ फेमर को हल्का थप्पड़ भी जड़ दिया। वो पॉल के ऊपर अटैक करने वाले थे लेकिन पंक ने एंट्री की। पंक और रॉलिंस के बीच ब्रॉल हुआ। अंत में सैथ उनके ऊपर हावी रहे। रॉलिंस ने हेमन के ऊपर हमला नहीं किया। उन्होंने कहा कि वो अब हेमन से एक फेवर चाहते हैं।

Ad

WWE Raw में अगले हफ्ते रोमन रेंस की होगी एंट्री

रोमन रेंस को लेकर भी WWE ने बड़ा ऐलान कर दिया है। बताया गया है कि वो अगले हफ्ते Raw के एपिसोड में मौजूद रहेंगे। अब वो आएंगे तो फिर तगड़ा बवाल होना पक्का है। सैथ रॉलिंस और सीएम पंक भी वहां पर आ सकते हैं। तीनों की राइवलरी में कोई नया मोड़ देखने को मिल सकता है। पॉल हेमन के ऊपर सभी की नज़रें रहेंगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications