WWE Raw में 43 साल के स्टार ने खतरनाक रूप दिखाते हुए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन की चेयर से की बुरी तरह पिटाई, खतरनाक हमला करते हुए किया 'अधमरा'

..
सैथ रॉलिंस और शिंस्के नाकामुरा में चल रही है खतरनाक दुश्मनी
सैथ रॉलिंस और शिंस्के नाकामुरा में चल रही है खतरनाक दुश्मनी

Seth Rollins: मौजूदा WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और शिंस्के नाकामुरा (Shinsuke Nakamura) के बीच चल रही दुश्मनी लगातार खतरनाक बनती जा रही है। हालिया WWE रॉ (Raw) के एपिसोड में एक बार फिर से द विजिनरी पर किंग ऑफ स्ट्रॉन्ग स्टाइल द्वारा खतरनाक हमला हुआ है।

Ad

43 साल के शिंस्के नाकामुरा लगातार रॉलिंस की पीठ में लगी चोट को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने सैथ की फैमिली पर भी कमेंट करके इस दुश्मनी को और भी ज्यादा पर्सनल बनाने का काम किया है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच Fastlane में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच का ऐलान हुआ था।

रेड ब्रांड के हालिया शो में माइकल कोल, द विजिनरी का इंटरव्यू ले रहे थे। इंटरव्यू के दौरान रॉलिंस ने बताया कि वो किसी भी स्थिति में कोई भी चुनौती से पीछे नहीं हटने वाले हैं। आगे रॉलिंस ने कहा कि वो फाइटिंग चैंपियन हैं, इसलिए वो Fastlane में शिंस्के नाकामुरा का सामना करेंगे। इसी दौरान शिंस्के नाकामुरा बड़ी स्क्रीन पर नज़र आए और सैथ पर तंज कसते हुए कहा कि वो फैंस की सिम्पथी लेना चाहते हैं।

Ad

अचानक से शिंस्के नाकामुरा ने पीछे से आकर सैथ रॉलिंस पर हमला कर दिया। शिंस्के बड़ी स्क्रीन पर काउंट कर रहे थे लेकिन सैथ किसी तरह 10 काउंट से पहले उठ गए। शिंस्के ने द आर्किटेक्ट पर हमला करना जारी रखा और उन्हें स्टील चेयर मारने के बाद अपना फिनिशिंग भी मूव मारा था। फिर पूर्व आइसी चैंपियन ने जल्दी से 10 काउंट को किया और चैंपियनशिप उठाकर सेलिब्रेट किया। रॉलिंस की इस अटैक से हालत काफी ज्यादा खराब हो गई और वो काफी ज्यादा दर्द में दिखाई दिए।

WWE Fastlane 2023 में Seth Rollin को हराकर Shinsuke Nakamura बन सकते हैं नए वर्ल्ड चैंपियन

शिंस्के नाकामुरा लगातार सैथ रॉलिंस की चोट को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी में मौजूद कुछ लोग ऐसे हैं जो यह चाहते है कि शिंस्के नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने। अगर रॉलिंस की चोट बहुत गंभीर होगी तो कंपनी जापानी स्टार को चैंपियन बनाते हुए सभी को चौंका सकती है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications