WWE दिग्गज हुआ लहूलुहान, Raw में हुए जानलेवा हमले के बाद फैंस की प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

WWE
WWE Raw में दिग्गज के ऊपर हुए अटैक के बाद फैंस ने क्या कहा? (Photo: WWE.com)

Social Media Reactions Drew Mcintyre attacked CM Punk: WWE Raw का हालिया एपिसोड सीएम पंक (CM Punk) के लिए बिल्कुल भी यादगार नहीं रहा। वो WWE Bash in Berlin में मिली जीत को सेलिब्रेट और गुंथर को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने के इरादे से आए थे, लेकिन ड्रू मैकइंटायर ने जो उनका हाल किया वो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

Ad

मैकइंटायर ने पंक पर पहले कमेंट्री टेबल पर और फिर रिंग में दो बार क्लेमोर किक लगाई। इस बीच उन्होंने बेस्ट इन द वर्ल्ड के खास ब्रेसलेट को भी तोड़ दिया और यहां तक कि जब उन्हें बैकस्टेज ले जाया जा रहा था तब भी मैकइंटायर ने उनके ऊपर अटैक किया। पूर्व WWE चैंपियन द्वारा किए गए जानलेवा हमले के बाद पंक के मुंह से खून भी निकलने लगा था। फैंस को दोनों के बीच यह सैगमेंट काफी ज्यादा पसंद आया और कुछ ने तो इसे फिउड ऑफ द ईयर भी कह दिया। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ देखने को मिली है।

WWE Raw में सीएम पंक के ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद फैंस ने क्या कहा?

(ड्रू मैकइंटायर vs सीएम पंक एक ऐसी दुश्मनी है जिसके बारे में लोग सालों तक बात करेंगे। पंक और मैकइंटायर अपनी पीक पर हैं। यह प्रो रेसलिंग इतिहास की सबसे ग्रेटेस्ट दुश्मनी में से एक है।)

Ad

(ड्रू ने सीएम पंक के ब्रेसलेट के तुकड़े-तुकड़े कर दिए और उन्हें लगातार तीन क्लेमोर किक भी हिट किए। यह निश्चित तौर पर फिउड ऑफ द ईयर है।)

Ad

(सीएम पंक को जब स्ट्रेचर से लेकर जाया जा रहा था, तभी ड्रू मैकइंटायर ने फिर से उनके ऊपर अटैक कर दिया। यह एक बेहतरीन फिउड रही है।)

Ad

(सीएम पंक vs ड्रू मैकइंटायर के अलावा लंबे समय से मैंने किसी दुश्मनी के लिए Hell in a Cell मैच की मांग नहीं की है।)

Ad

(जब यह दुश्मनी खत्म हो जाएगी, तो पंक vs ड्रू काफी अंतर से फिउड ऑफ द ईयर होने वाली है।)

Ad

(ड्रू मैकइंटायर ने सीएम पंक का ब्रेसलेट तोड़ दिया है। इन दोनों को Hell in a Cell के अंदर डालिए।)

Ad

(यह काफी गंभीर है। सीएम पंक के लिए 2 सितंबर काफी ज्यादा बेकार दिन है। पिछले साल उन्हें AEW से निकाल दिया गया था और आज मैकइंटायर ने उनका ब्रेसलेट तोड़ दिया। मुझे नहीं देखना है कि अगले साल उनके साथ क्या होता है।)

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications