'हारने वाले हैं'- WWE Raw में Roman Reigns & The Rock द्वारा दो Superstars की जबरदस्त पिटाई के बाद प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

WWE
WWE Raw के मेन इवेंट में रोमन रेंस और द रॉक ने मचाई तबाही

WWE Raw Social Media Reactions: इस हफ्ते हुआ रॉ (Raw) का एपिसोड रेसलमेनिया (WWE WrestleMania XL) से पहले हुआ आखिरी शो था। इस एपिसोड को द रॉक (The Rock) और रोमन रेंस (Roman Reigns) ने खास बनाया। इन दोनों ने मेन इवेंट में अपने दो सबसे बड़े दुश्मन कोडी रोड्स (Cody Rhodes) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) की बुरी तरह पिटाई की।

Ad

रॉक और रोमन ने WrestleMania XL के अपने विरोधियों की बेल्ट की पिटाई की। इस बीच रेंस ने रॉलिंस पर सुपरमैन पंच और रोड्स पर स्पीयर भी लगाया। इस जबरदस्त एंडिंग के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आई है और कुछ फैंस तो रेंस की हार की प्रेडिक्शन भी कर रहे हैं।

WWE Raw के मेन इवेंट को लेकर फैंस ने क्या कहा?

(यह सैथ रॉलिंस के लिए काफी मुश्किल हफ्ता होने वाला है। Raw में उनकी पिटाई हुई, वो नाईट 1 में टैग टीम मैच हारने वाले हैं और फिर नाईट 2 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हारने वाले हैं।)

Ad

(रोमन रेंस, रॉक और सैथ रॉलिंस का सैगमेंट बेहतरीन था, रिकोशे vs आईवार मैच शानदार था, ड्रू मैकइंटायर का वीडियो पैकेज भी शानदार था। बैकी/रिया रिप्ली ब्रॉल भी बढ़िया रहा और Raw की एंडिंग एकदम सिनेमा थी।)

Ad

(द रॉक और रोमन रेंस ने कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस की बुरी तरह पिटाई करते हुए Raw का अंत किया।)

Ad

(यह तय है रोमन रेंस WrestleMania में अपना टाइटल हारने वाले हैं। अगर ओल्ड स्कूल की बुकिंग को ध्यान में रखा जाए, तो प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले जिसका पलड़ा भारी रहता है उनकी हार होती है।)

Ad

(Raw की एंडिंग काफी जबरदस्त थी। ट्राइबल चीफ ने सभी को बेवकूफ बनाया और रॉक को सैथ एवं कोडी के अटैक से बचाया। थंडरडोम ऐरा में भी रेंस ने ऐसा ही किया था। हम यह ही वाले ट्राइबल चीफ चाहिए।)

Ad

(मैं इसी रोमन रेंस का इंतजार कर रहा था। रॉक के आने से इस साल का WrestleMania काफी बेहतरीन होने वाला है।)

Ad

(WWE Raw की एंडिंग काफी बेहतरीन थी और इस बात कंफर्म किया कि WrestleMania के नाईट 2 में रोमन रेंस को कोडी रोड्स हराने वाले हैं।)

Ad

(Raw को देखने के बाद मुझे नहीं लगता कि रोमन रेंस की बादशाहत को कोडी रोड्स खत्म नहीं करने वाले हैं। इसी तरह मूवी का अंत होना चाहिए।)

Ad

(कोडी रोड्स को नाईट 1 में रॉक को पिन करना चाहिए और नाईट 2 में रोमन रेंस को पिन करते हुए अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जीतना चाहिए। आप उन्हें कंपनी के फेस के तौर पर बुक करना चाहते हैं, तो WWE को उनके साथ ऑल-इन जाना होगा। आप रॉक और कोडी का मैच बाद में भी करा सकते हैं।)

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications