WWE Raw में Seth Rollins और Jinder Mahal के बीच हुए जबरदस्त सैगमेंट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

WWE
WWE Raw में हुआ सैथ रॉलिंस और जिंदर महल का आमना-सामना

WWE: इस हफ्ते हुए रॉ (Raw) के एपिसोड में रॉयल रंबल (Royal Rumble) प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए बुकिंग आगे बढ़ती हुई दिखाई दी और इसके साथ ही वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) को भी उनका नया दुश्मन मिला है। उनका भारतीय रेसलर जिंदर महल (Jinder Mahal) के साथ शानदार सैगमेंट देखने को मिला।

Ad

दोनों सुपरस्टार्स के बीच सिर्फ प्रोमो वॉर ही देखने नहीं मिला, बल्कि महल-रॉलिंस के बीच झड़प भी हुई। अब WWE ने ऐलान किया कि है कि अगले हफ्ते रॉलिंस और महल के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच देखने को मिलेगा। इसके अलावा सीएम पंक और आर ट्रुथ ने भी काफी ज्यादा प्रभावित किया। फैंस खास तौर पर महल और रॉलिंस के सैगमेंट को लेकर बात कर रहे हैं और इस बीच सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ देखने को मिली।

WWE Raw में Seth Rollins और Jinder Mahal सैगमेंट को लेकर फैंस ने क्या कहा?

(WWE Raw में सैथ रॉलिंस और जिंदर महल के बीच दिलचस्प सैगमेंट देखने को मिला। उनका इतिहास भी रहा है और यह अच्छी फिउड साबित हो सकती है। जिंदर महल को ही हराकर रॉलिंस पहले NXT चैंपियन बने थे। जिंदर महल इस सैगमेंट में बहुत ही शानदार रहे हैं।)

Ad

(WWE Raw का एपिसोड ठीक-ठीक था। ओपनिंग सैगमेंट शानदार था, ट्रुथ और जजमेंट डे भी साथ में बेहतरीन हैं। मुझे अच्छा लगा कैसे उन्होंने विंची की इंजरी का स्टोरीलाइन में इस्तेमाल किया और रंबल से पहले कोडी का मैच भी अच्छा था।)

Ad

(मैं अगर पूरे WWE फैनबेस की तरफ से बात करूं तो जिंदर महल को एक और टाइटल रन मिलना चाहिए। उन्हें सैथ रॉलिंस की बादशाहत का अंत करना चाहिए।)

Ad

(जिंदर महल का लगातार दो हफ्तों में रॉक और सैथ रॉलिंस के साथ सैगमेंट में दिखाई दिए हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह दिन भी आएगा।)

Ad

(पिछले हफ्ते द रॉक, इस हफ्ते सैथ रॉलिंस। निश्चित तौर पर ट्रिपल एच अब जिंदर महल के बारे में सोच रहे हैं।)

Ad

(IWC कभी भी सैथ रॉलिंस को इज्जत नहीं देंगे, जो वो डिजर्व करते हैं। हालांकि, उन्हें पहले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने का मुश्किल टास्क दिया और उन्होंने शानदार काम किया। Raw के पास अब एक फाइटिंग वर्ल्ड चैंपियन है।)

Ad

(क्या बेहतरीन सैगमेंट, पंक ने अपने इरादे साफ किए और मैकइंटायर ने भी माइक्रोफोन पर शानदार काम किया।)

Ad

(सीएम पंक रंबल मैच जीत रहे हैं और WrestleMania को मेन इवेंट करने वाले हैं।)

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications