WWE Raw में 393 दिनों पहले आखिरी मैच जीतने वाले रेसलर ने किया बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, दिखाई जबरदस्त बॉडी; जीत की राह पर होगी वापसी?

WWE
Raw स्टार ने दिखाई जबरदस्त बॉडी (Photo: WWE.com)

Pete Dunne reveals body transformation: WWE सुपरस्टार्स अपने शरीर पर हमेशा ही काम करते रहते हैं। इसकी वजह से वह अद्भुत नजर आते हैं। हाल में ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) ने अपने शरीर में आए बदलाव को सबके साथ साझा किया था। अब एक WWE सुपरस्टार ने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़ी पोस्ट करके फैंस का दिल जीत लिया है। उन्होंने एक ब्लैक और व्हाइट तस्वीर के जरिए इस पल को और खास बनाने का प्रयास किया है।

Ad

पीट डन ने 2006 में 12 साल की उम्र से ही रेसलिंग के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। उनका WWE में आने का सपना जनवरी 2017 में पूरा हुआ। वह दूसरे NXT UK चैंपियन थे और हाल के समय में पेंटा और लुडविग काइजर के साथ स्टोरी का हिस्सा हैं। 24 फरवरी 2025 को Raw में इन दोनों के साथ एक ट्रिपल थ्रेट मैच लड़ने और हारने वाले पीट ने सोशल मीडिया पर अपने शरीर में आए बदलाव को पोस्ट किया। इसमें उन्होंने सिवाय एक अकाउंट को टैग करने के अलावा कुछ भी नहीं लिखा है।

आप उनके सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट यहां देख सकते हैं:

Ad

पीट डन एक समय पर रिज हॉलैंड और शेमस के साथ द ब्रॉलिंग ब्रूट्स का हिस्सा थे। वह इस दौरान बुच के नाम से जाने जाते थे। जब उनका ग्रुप बिखर गया तो उन्होंने इस नाम से बुलाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। पीट इस समय अकेले ही काम करते हैं, और उनकी स्टोरी एक समय पर शेमस के साथ चल रही थी। पीट ने अबतक कंपनी में महज NXT UK चैंपियनशिप और पूर्व WWE सुपरस्टार मैट रिडल के साथ NXT टैग टीम चैंपियनशिप जीती है।

पीट डन ने WWE Raw में आखिरी मैच कब जीता था?

पूर्व NXT सुपरस्टार पीट डन लगातार Raw का हिस्सा बन रहे हैं और एक्शन में भी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। नवंबर 2024 के बाद से वो रेड ब्रांड में एक भी मैच नहीं जीते हैं। 393 दिनों पहले उन्होंने 11 नवंबर को सिंगल्स मैच में कोफी किंग्सटन को शिकस्त दी थी। अब देखना होगा कि नए ट्रांसफॉर्मेशन के साथ वो जीत की लय हासिल कर पाते हैं या नहीं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications