WWE Raw Uncle Howdy Group Debut: WWE Raw में इस हफ्ते आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ और अंकल हाउडी (Uncle Howdy) के खतरनाक ग्रुप ने डेब्यू कर लिया। इस ग्रुप ने डेब्यू पर जमकर तबाही मचाई। इस फैक्शन द्वारा किए हमले में कई लोगों का हाल-बेहाल हो गया और किसी के सिर से खून निकलता हुआ भी दिखाई दिया। देखा जाए तो यह रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर था।बता दें, WWE Raw के मेन इवेंट में जे उसो ने फिन बैलर और रे मिस्टीरियो को ट्रिपल थ्रेट मैच में हराकर मेंस Money in the Bank लैडर मुकाबले में एंट्री कर ली। इस मैच के बाद जे दर्शकों के साथ अपनी जीत सेलिब्रेट करने लगे तभी एरीना में लगी लाईट बंद हो गई। एरीना में अंधेरा फैलने के बाद एक दरवाजे से रौशनी आती हुई दिखाई दी।जल्द ही, निकी क्रॉस डरावने रूप में नज़र आईं और इसके बाद अंकल हाउडी के ग्रुप के बाकी मेंबर्स को एक-एक करके दिखाया गया। इस दौरान बैकस्टेज काफी तोड़-फोड़ हो रखी थी। यही नहीं, चैड गेबल के अलावा कई दूसरे लोग जमीन पर धराशाई दिखाई दे रहे थे। यही नहीं, चैड के चेहरे से खून भी निकल रहा था। ऐसा लग रहा है कि हाउडी और टीम ने इन लोगों का यह हाल किया है।अंत में, अंकल हाउडी ने अपने खतरनाक ग्रुप के साथ एरीना में एंट्री की। जल्द ही, हाउडी ने उन लोगों के आने का ऐलान करते हुए लालटेन को बुझा दिया। इसके साथ ही WWE Raw के इस एपिसोड का अंत हो गया। View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw में अंकल हाउडी के फैक्शन में कौन-कौन से सुपरस्टार्स शामिल हैं?अधिकतर लोगों को यह बात पता है कि अंकल हाउडी के कैरेक्टर के पीछे बो डैलस मौजूद हैं। वहीं, उनके फैक्शन का नाम Wyatt 6 है और इस ग्रुप में हाउडी के अलावा एरिक रोवन, निकी क्रॉस, जो गेसी और डेक्स्टर लूमिस मौजूद हैं। ऐसा लग रहा है कि एरिक इस ग्रुप में रैम्बलिन रैबिट के रोल में हैं।वहीं, डेक्स्टर लूमिस को मर्सी द बजार्ड और जो गेसी को हस्कस द पिग कैरेक्टर दिया गया है। ऐसा लग रहा है कि निकी क्रॉस इस ग्रुप में सिस्टर एबीगेल या एबी द विच की भूमिका निभाने वाली हैं। बता दें, ये सभी ब्रे वायट के फायरफ्लाई फनहाउस के कैरेक्टर्स के इंसानी रूप हैं। View this post on Instagram Instagram Post