Brock Lesnar द्वारा अपने दुश्मन का भद्दा मजाक बनाने के बाद कंपनी को हुआ नुकसान, WWE Raw की व्यूअरशिप आई सामने

WWE Rawकी व्यूअरशिप में एक बार फिर आई गिरावट
WWE Rawकी व्यूअरशिप में एक बार फिर आई गिरावट

WWE Raw को इस हफ्ते व्यूअरशिप के मामले में बड़ा झटका लगा है। इस हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.633 मिलियन रही। पिछले हफ्ते के मुकाबले देखा जाए तो इस हफ्ते 4.83 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.716 मिलियन रही थी। एक बार फिर रेड ब्रांड ने अपना मोमेंटम खो दिया है। WWE को ये खबर सुनकर जरूर बड़ा झटका लगा होगा।

Ad

WWE Raw की शुरूआत इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन ने की

पिछले एक साल से Raw की व्यूअरशिप का बुरा हाल लगातार जारी है। तीन घंटे के शो में दो मिलियन का आंकड़ा भी पार नहीं हो पा रहा है। अच्छे एपिसोड होने के बाद भी रेटिंग में बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिल रही है। इस हफ्ते पहले घंटे की व्यूअरशिप 1.726 मिलियन रही। दूसरे घंटे में गिरावट आई और व्यूअरशिप 1.661 मिलियन पहुंच गई। तीसरे घंटे का हाल हमेशा की तरह बुरा रहा और व्यूअरशिप सिर्फ 1.512 मिलियन रह गई।

Raw में इस हफ्ते कुछ अच्छे सैगमेंट और मैच देखने को मिले लेकिन व्यूअरशिप में उछाल नहीं आया। शो की शुरूआत में ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन नजर आए। इसके बाद उनके दुश्मन बॉबी लैश्ले और MVP ने भी एंट्री की। लैसनर ने इस बार लैश्ले का काफी भद्दा मजाक बनाया। रैंडी ऑर्टन और रिडल को इस हफ्ते काफी बड़ा झटका लगा। ओटिस और चैड गेबल अब नए Raw टैग टीम चैंपियंस बन गए है।

शो में लगातार एक्शन देखने को मिला था। मेन इवेंट में भी ट्रिपल थ्रेट मैच विमेंस के बीच देखने को मिला। ऐज और द मिज की राइवलरी भी आगे बढ़ी। इन सब चीजों के बावजूद भी व्यूअरशिप में गिरावट देखने को मिली। पिछले हफ्ते शो की व्यूअरशिप में बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। ऐसा लगा था कि इस बार और उछाल देखने को मिलेगा लेेकिन ऐसा नहीं हुआ। WWE को रेड ब्रांड की व्यूअरशिप बढ़ाने के लिए अब कोई ठोस कदम उठाने होंगे। हालांकि रेड ब्रांड में इस समय कई बड़े सुपरस्टार मौजूद है। लैसनर भी अब लगातार वहां पर नजर आ रहे हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications