Survivor Series WarGames 2022 से पहले WWE Raw को हुआ भारी नुकसान, Triple H की मुश्किलें बढ़ी

Pankaj
WWE Raw की व्यूअरशिप में गिरावट से हुआ नुकसान
WWE Raw की व्यूअरशिप में गिरावट से हुआ नुकसान

Raw: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट सर्वाइवर सीरीज वॉरगेम्स (Survivor Series WarGames 2022) होने वाला है। इसका आयोजन 26 नवंबर (भारत में 27 नवंबर) को होगा। इससे पहले रॉ (Raw) का अंतिम एपिसोड भी खत्म हो गया। ये शो शानदार रहा लेकिन व्यूअरशिप में गिरावट देखने को मिली। शायद ये खबर सुनकर WWE को बड़ा झटका लगेगा।

Ad

WWE Raw की व्यूअरशिप में गिरावट सामने आई

पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते व्यूअरशिप में थोड़ा गिरावट देखने को मिली है। हालांकि ऐसा होना नहीं चाहिए था। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड की व्यूअरशिप 1.646 मिलियन रही। पिछले हफ्ते ये आंकड़ा 1.647 मिलियन था। वैसे ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिली है लेकिन फिर भी कंपनी को नुकसान जरूर हुआ होगा।

Ad

हमेशा किसी बड़े इवेंट से पहले WWE के वीकली शोज की व्यूअरशिप में उछाल आता है। इस बार ऐसा देखने को नहीं मिला। वैसे इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में बहुत बवाल देखने को मिला था। Survivor Series WarGames 2022 में होने वाले मैचों का बिल्डअप यहां हुआ था।

केविन ओवेंस ने शो की शुरूआत की और उन्होंने शानदार प्रोमो दिया। उन्होंने रोमन रेंस को खतरनाक धमकी दी। इसके बाद ब्रॉलिंग ब्रूट्स और जजमेंट डे के बीच मैच हुआ था। द ओसी ने यहां दखलअंदाजी की थी। ब्रॉलिंग ब्रूट्स ने शानदार जीत हासिल की। शो में रॉलिंस ने भी अच्छा प्रोमो कट किया। Survivor Series WarGames 2022 में रॉलिंस अपनी यूएस चैंपियनशिप को ऑस्टिन थ्योरी और बॉबी लैश्ले के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कोडी रोड्स का भी मजाक बनाया।

ऑस्टिन थ्योरी ने भी मुस्तफा अली को हराया। मेन इवेंट में रिया रिप्ली का मुकाबला ओस्का के साथ हुआ था। ये विमेंस वॉरगेम्स के लिए एडवांटेज मैच था। इस मैच में रिप्ली ने जीत हासिल की। इसके बाद बियांका और बेली की टीम के बीच बवाल भी देखने को मिला था। कुल मिलाकर देखा जाए तो शो अच्छा रहा लेकिन व्यूअरशिप में कमी के कारण ट्रिपल एच को दुख हुआ होगा। अब देखना होगा कि कंपनी अगले एपिसोड की व्यूअरशिप बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाएगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications