Roman Reigns के भाइयों की हार से WWE को हुआ जबरदस्त फायदा, साल 2022 में Raw के आखिरी एपिसोड की व्यूअरशिप आई सामने

Pankaj
WWE Raw  में सुपरस्टार्स ने मचाया धमाल
WWE Raw में सुपरस्टार्स ने मचाया धमाल

Raw: WWE Raw को लेकर इस हफ्ते अच्छी खबर सामने आ रही है। व्यूअरशिप में इस हफ्ते उछाल देखने को मिला है। पिछले हफ्ते की रेटिंग बहुत ही बेकार थी। इसके बाद कुछ स्टोरीलाइन्स पर सवाल खड़े हुए थे। इस हफ्ते व्यूअरशिप देखकर थोड़ा राहत जरूर कंपनी को मिली होगी।

Ad

WWE Raw को इस हफ्ते हुआ फायदा

इस हफ्ते Raw की व्यूअरशिप 1.705 मिलियन रही। 17 अक्टूबर के बाद पहली बार इतनी व्यूअरशिप रेड ब्रांड की देखने को मिली है। वैसे पिछले हफ्ते ये आंकड़ा 1.472 मिलियन था। जुलाई, 2021 के बाद सबसे कम व्यूअरशिप पिछले हफ्ते रही थी।

Ad

इस हफ्ते का आंकड़ा देखकर ट्रिपल एच को भी थोड़ा राहत मिली होगी। वैसे देखा जाए तो इस साल का ये अंतिम लाइव शो रेड ब्रांड का था। WWE ने इस शो में अच्छा काम किया और फैंस भी खुश दिखाई दिए।

खैर इस हफ्ते का एपिसोड तगड़ा रहा था। शो में बहुत बवाल देखने को मिला। सभी सुपरस्टार्स ने अच्छा काम किया। कुछ अच्छे मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले। विमेंस डिवीजन ने भी जबरदस्त काम किया। बैकी लिंच और बेली के बीच अच्छा मैच इस बार हुआ। इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। लिंच को यहां पर हार का सामना करना पड़ा। रिया रिप्ली ने भी इंटरजेंडर मैच में बड़ी जीत हासिल की।

द ब्लडलाइन ने भी इस बार पूरे शो में बवाल मचाया। शुरूआत में रोमन रेंस भी एक वीडियो के जरिए नज़र आए। इसके बाद सैमी ज़ेन, द उसोज़ और सोलो सिकोआ ने शो में धमाल मचाया। मेन इवेंट भी बहुत जबरदस्त रहा। द उसोज़ का मुकाबला केविन ओवेंस और सैथ रॉलिंस के साथ हुआ। ये मैच बहुत ही तगड़ा रहा। द उसोज़ को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। ये देखकर रोमन रेंस जरूर निराश हुए होंगे। द मिज़ को भी डेक्सटर लूमिस के खिलाफ इस बार जीत मिली। ब्रॉन्सन रीड ने 16 महीने बाद वापसी की। उनकी वजह से मिज़ मैच जीतने में सफल रहे। खैर Raw को अब ये मोमेंटम आगे भी बनाए रखना होगा।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications