WWE Raw में Wyatt Sick6 की मिस्ट्री से उठा पर्दा, मास्क के पीछे मौजूद स्टार्स का हुआ खुलासा, फेमस रेसलर ने किया जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

Ujjaval
WWE Raw में हुआ बड़ा खुलासा (Photo: WWE.com)
WWE Raw में हुआ बड़ा खुलासा (Photo: WWE.com)

Wyatt Sick6 Members Revealed on Raw: WWE रॉ (Raw) के एपिसोड में Wyatt Sick6 के पीछे मौजूद कुछ स्टार्स के नाम सामने आ गए हैं। इस खतरनाक फैक्शन का डेब्यू काफी समय पहले देखने को मिल गया था लेकिन ग्रुप के कई रेसलर्स के नाम सामने नहीं आए थे। अब इस मिस्ट्री से पर्दा Raw के एपिसोड द्वारा हट गया है।

Ad

Wyatt Sick6 में अंकल हाउडी हैं, जिनका कैरेक्टर बो डैलस निभा रहे हैं। यह चीज़ कुछ हफ्तों पहले क्लियर हो गई है। इसके अलावा सिस्टर एबीगेल कैरेक्टर के पीछे निकी क्रॉस हैं, यह भी एक हफ्ते पहले सैगमेंट द्वारा पता चल गया था। एरिक रोवन के भी ग्रुप में होने के बारे में फैंस को एक तरह से आईडिया था। इसके बावजूद हालिया Raw में इन सदस्यों के पीछे मौजूद नाम पूरी तरह से कन्फर्म हो गए। क्रीड ब्रदर्स अपनी बड़ी जीत के बाद चैड गेबल के साथ रिंग में मौजूद थे।

सभी Wyatt Sicks के तीन सदस्य एप्रन पर आए। इसी बीच उन्होंने मास्क निकाला और पता चला कि असल में एरिक रोवन, डेक्स्टर लूमिस और जो गेसी इस फैक्शन का हिस्सा हैं। इतनी देर में निकी क्रॉस ने सिस्टर एबीगेल वाले अवतार में पीछे से आकर चैड गेबल पर क्रॉसबॉडी मूव लगा दिया। जो गेसी और डेक्स्टर लूमिस ने मिलकर क्रीड ब्रदर्स को धराशाई किया। एरिक रोवन ने उन दोनों पर क्रॉसबॉडी मूव लगाया। चैड गेबल भागने लगे, तभी स्टेज एरिया पर अंकल हाउडी आए। गेबल दूसरी साइड से भाग गए।

Ad

WWE Raw में डेक्स्टर लूमिस का नया लुक आया सामने

डेक्स्टर लूमिस अपने WWE करियर की शुरुआत से ही मिस्ट्री कैरेक्टर में नज़र आए हैं, जहां वो ज्यादा कुछ नहीं बोलते थे। वो क्लीन शेव और शॉर्ट हेयर कट में नज़र आते थे। Raw में उनका वीडियो पैकेज देखने को मिला। इसी बीच वो काफी लंबे बालों में नज़र आए और उनकी बियर्ड बड़ी हो गई है। इसके अलावा उनके सिर पर क्रॉस का साइन बना हुआ है। लूमिस के लुक में इतना बड़ा चेंज देखकर हर कोई चौंक गया। अगले हफ्ते अब Wyatt Sick6 का क्रीड ब्रदर्स और चैड गेबल से टैग टीम मैच है। देखना होगा कि इसमें किस तरह बवाल मचता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications