WWE: WWE के एक हालिया इवेंट में हुए मैच के दौरान लुडविग काइजर (Ludwig Kaiser) ने गलती से ऑफिशियल चार्ल्स रॉबिन्सन (Charles Robinson) पर हमला कर दिया था। इस इवेंट में ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) & न्यू डे ने सिक्स-मैन टैग टीम मैच में इम्पीरियम का सामना किया था। इस मैच के दौरान जब ड्रू मैकइंटायर ने इम्पीरियम के लुडविग काइजर को कंधे पर उठा रखा था तो लुडविग ने गलती से चार्ल्स रॉबिन्सन के चेहरे पर किक जड़ दिया था।Charles Robinson@WWERobinsonYes this happened at @wwe n Bakersfield last night. @DMcIntyreWWE is a beast and @wwe_kaiser you have a big hard foot and it hurt my face!51640Yes this happened at @wwe n Bakersfield last night. @DMcIntyreWWE is a beast and @wwe_kaiser you have a big hard foot and it hurt my face! https://t.co/3rn68m0cOmखुद पर हुए इस हमले को लेकर चार्ल्स रॉबिन्सन ने अब ट्विटर के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लुडविग काइजर के किक से उनके चेहरे को काफी चोट पहुंचा है। इसके साथ ही उन्होंने ड्रू मैकइंटायर को बीस्ट बताया। चार्ल्स रॉबिन्सन ने ट्वीट करते हुए लिखा-"हां यह आखिरी रात बेकर्सफील्ड में WWE के इवेंट में हुआ था। ड्रू मैकइंटायर बीस्ट हैं और लुडविग काइजर आपका पैर काफी कठोर है और इससे मेरे चेहरे को चोट पहुंचा है।"WWE ऑफिशियल चार्ल्स रॉबिन्सन लैजेंडरी रेफरी हैं.@isneack@90sWWE When Charles Robinson sprint at WrestleMania 24326@90sWWE When Charles Robinson sprint at WrestleMania 24 https://t.co/1oCu5ueNl1रेफरी चार्ल्स रॉबिन्सन रेसलिंग बिजनेस में लैजेंड हैं। उन्होंने फुल-टाइम रेफरी बनने से पहले साल 1995 में प्रो रेसलिंग फैडरेशन के लिए फोटोग्राफ़र के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने 1997 में WCW जॉइन की और 1999 में वो फोर हॉर्समैन के लिए हील रेफरी बन गए। चार्ल्स इसके बाद रिक फ्लेयर के साथ आ गए थे और रिक जैसा लुक होने की वजह से उन्हें 'लिटिल नैच' नाम दिया गया। बता दें, 58 वर्षीय चार्ल्स रॉबिन्सन ने साल 2001 में WWE जॉइन की थी और वो तभी से इस कंपनी का हिस्सा हैं।WrestleMania 24 में द अंडरटेकर ने ऐज के खिलाफ अपना वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल सफलतापूर्वक डिफेंड किया था। इस मैच के दौरान एक ऐसा पल आया था जब डैडमैन ने ऐज को पिन कर रखा था लेकिन कोई रेफरी मौजूद नहीं था। इसके बाद चार्ल्स रॉबिन्सन ने रिंग तक पहुंचने के लिए लंबी दौड़ लगाते हुए खुद का WrestleMania मोमेंट तैयार किया था। बता दें, चार्ल्स रॉबिन्सन मौजूदा समय में SmackDown में सीनियर रेफरी के रूप में काम कर रहे हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।