WWE ने 6 सुपरस्टार्स सहित 2 रेफरी को कंपनी से निकाल दिया है। कहा जा रहा है कि बजट में कमी होने के कारण ये फैसला लिया गया। भारतीय फैंस के लिए इस बार बुरी खबर सामने आई हैं क्योंकि इस लिस्ट में कविता देवी(Kavita Devi) का नाम भी शामिल है। कविता देवी ने साल 2017 में WWE NXT को ज्वॉइन किया था और लगातार वो एक्टिव रेसलर के रूप में परफॉर्म कर रही थीं। पिछले कुछ समय से देखा जाए तो कविता देवी का प्रयोग रिंग में सही से नहीं किया जा रहा था और इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। ये भी पढ़ें:-WWE में छाई बहुत ज्यादा मायूसी, फेमस सुपरस्टार लंबे समय के लिए हुआ बाहर, रोमन रेंस के अगले दुश्मन का हुआ खुलासा?भारतीय WWE फैंस के लिए बुरी खबरकविता देवी ने जब WWE में डेब्यू किया था तब काफी खुशी सभी को हुई थी क्योंकि महान भारतीय प्रो रेसलर द ग्रेट खली से भी ट्रेनिंग ले चुकी हैं। खास बात ये है कि वो भारत से आने वाली पहली महिला प्रो रेसलर हैं जिन्हें WWE में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ था। इसके अलावा कविता भारत की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टिंग एथलीट भी रही हैं और दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं।ये भी पढ़ें:-7 दिन में WWE चैंपियनशिप हारने वाले दिग्गज ने अपने ऊपर Zombies द्वारा किए गए जानलेवा हमले के बाद दिया चौंकाने वाला बयानI'm hearing Kavita Devi, Jessamyn Duke, Vanessa Borne released as well— Sean Ross Sapp of Fightful.com (@SeanRossSapp) May 19, 2021यह भी पढ़ें: 5 कारणों से WWE Hell In a Cell में जिमी उसो को रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करना चाहिएWWE में नाम कमाना बहुत बड़ी बात है और कविता देवी ने भी कई बार ये बात कही थी। NXT में वो परफॉर्म कर रही थीं लेकिन मेन रोस्टर के लिए अभी बहुत काम करना बाकि था। अब उन्हें बड़ा झटका जरूर लगा होगा क्योंकि इस खबर के बाद जरूर उनके सपनों को झटका लगा होगा। कविता देवी हमेशा WWE रिंग में केसरी रंग के सलवार-सूट पहनकर उतरती थी। सूट-सलवार कविता देवी का रिंग गियर हैं। कुछ बड़े इवेंट्स में भी वो नजर आ चुकी हैं और काफी शानदार परफॉर्मेंस उन्होंने दी। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाए।