WWE ने विवादों के घेरे में आए 9 बार के चैंपियन को अचानक कंपनी से निकाला, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा  

ड्रू गुलक पिछले कुछ समय से विवादों में चल रहे हैं
पूर्व WWE सुपरस्टार ड्रू गुलक पिछले कुछ समय से विवादों में चल रहे हैं

WWE: जब WWE की जिम्मेदारी विंस मैकमैहन के हाथों में थी, उस वक्त हर साल बजट कट के नाम पर बड़ी संख्या में सुपरस्टार्स को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया जाता था। ट्रिपल एच (Triple H) द्वारा WWE की जिम्मेदारी संभालने के बाद सुपरस्टार्स के रिलीज में कमी जरूर आई है लेकिन इसका अंत नहीं हुआ है। अब WWE ने पिछले कुछ समय से विवादों में चल रहे 9 बार के चैंपियन को रिलीज करने का फैसला किया है और यह सुपरस्टार ड्रू गुलक (Drew Gulak) हैं।

Ad

गुलक को साल 2019 में WWE मेन रोस्टर में ड्राफ्ट किया गया था जहां उन्होंने डेनियल ब्रायन के साथ टीम बना ली थी। हालांकि, ड्रू को मेन रोस्टर में ज्यादा सफलता नहीं मिली और उन्होंने साल 2022 के अंत में NXT का रूख कर लिया। PWInsider ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में बताया कि पूर्व 24/7 चैंपियन अब WWE का हिस्सा नहीं हैं।

रोंडा राउज़ी द्वारा ड्रू गुलक पर लगाए गए आरोप के बाद यह कदम उठाया गया है। आरोप लगने के बाद उन्हें टीवी से हटा दिया गया था और नो क्वार्टर कैच क्रू से भी अलग कर दिया गया था। 37 साल के ड्रू गुलक ने WWE में अपना आखिरी मैच फ्लोरिडा में हुए एक NXT हाउस शो के दौरान लड़ा था जहां उन्होंने यूरिया कॉनर्स को हराया था।

उन्होंने टीवी पर लड़े आखिरी मैच में हेरिटेज कप सफलतापूर्वक डिफेंड की थी और 19 मार्च 2024 को NXT में हुए मैच में राइली ऑस्वर्न को हराया था। गुलक अपने WWE करियर के दौरान 24/7 चैंपियनशिप जीतने के अलावा क्रूजरवेट चैंपियन बनने में भी कामयाब रहे थे। उन्होंने यह टाइटल Stomping Grounds 2019 में ट्रिपल थ्रेट मैच में अकीरा टोजावा और टोनी नीज़ को हराकर जीता था।

Ad

WWE अभी तक साल 2024 में किन-किन सुपरस्टार्स को रिलीज कर चुकी है?

WWE ड्रू गुलक को रिलीज करने से पहले भी इस साल अपने कई सुपरस्टार्स को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। कंपनी ने भारतीय फैक्शन इंडस शेर (जिंदर महल, वीर महान और सांगा) को रिलीज करते हुए सभी को हैरान कर दिया था। इसके अलावा ज़ायोन क्विन, ज़ाया ली, वॉन वैग्नर और कैमरन ग्राइम्स को भी WWE ने रिलीज कर दिया है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications