Triple H: WWE सुपरस्टार टेगन नॉक्स (Tegan Nox) इस समय किसी भी बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं हैं। इसी बीच उनके फ्यूचर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ट्रिपल एच (Triple H) और WWE क्रिएटिव के पास उनके लिए कुछ गजब के प्लान हैं। WWE ने टेगन नॉक्स को 2021 में रिलीज करने का फैसला किया था। हालांकि वो पिछले साल दिसंबर 2022 में वापस आई हैं। अपने रिटर्न के बाद से ही वो किसी बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं बनी हैं।17 मार्च 2023 के बाद से ही वो लाइव टीवी पर नज़र नहीं आई हैं और ना ही वो किसी मैच या सैगमेंट का हिस्सा बनी हैं। इस बीच Ringside News ने उनके फ्यूचर को लेकर अपनी रिपोर्ट में एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि Night of Champions 2023 के बाद WWE के पास उनके लिए कुछ क्रिएटिव प्लान्स हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले समय में WWE उन्हें एक बड़ा पुश दे सकती है। View this post on Instagram Instagram PostTriple H द्वारा WWE में वापस लाए गए स्टार्स में से एक हैं Tegan Knoxपिछले साल ही 'द गेम' ट्रिपल एच क्रिएटिव हेड बने हैं। उनके क्रिएटिव हेड बनने के बाद से ही कई स्टार्स, जिन्हें WWE ने रिलीज कर दिया था, वो वापस आए थे। इसमें ब्रॉन स्ट्रोमैन, डकोटा काई टेगन नॉक्स और ब्रे वायट जैसे स्टार्स थे। इसके अलावा ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद से ही WWE नए स्टार्स को पुश भी दे रही है, ताकि फ्यूचर के लिए उन्हें अभी से तैयार किया जा सके। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि आने वाले समय में WWE टेगन नॉक्स को एक अच्छा पुश दे सकता है।WWE@WWETEGAN NOX IS BACK!!!#SmackDown142581958TEGAN NOX IS BACK!!!#SmackDown https://t.co/jgyoY8W3O6टेगन नॉक्स के लिए ये पुश काफी ज्यादा अहम हो सकता है क्योंक फैंस को कुछ नई रोमांचक स्टोरीलाइन देखने को मिल सकती है। इसके अलावा ये भी देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE उन्हें फेस के रूप में बुक करता है या उन्हें हील कैरेक्टर में ही रखता है। टेगन नॉक्स खुद को NXT में दोनों ही कैरेक्टर्स में साबित कर चुकी हैं, ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि आने वाले समय में WWE किस तरह से उन्हें पुश देता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।