SmackDown में WWE द्वारा हो सकता है बड़ा बदलाव, Roman Reigns के बाद एक और चैंपियन को मिल सकता है नया टाइटल

..
WWE SmackDown में जल्द ही होंगे बड़े बदलाव
WWE SmackDown में जल्द ही होंगे बड़े बदलाव

SmackDown: WWE ने हाल ही में रोमन रेंस (Roman Reigns) को नया वर्ल्ड टाइटल दिया है। कंपनी लंबे समय से अपनी कई चैंपियनशिप्स में बदलाव करना चाहती थी। हाल ही में आई रिपोर्ट की मानें तो WWE, आगामी स्मैकडाउन (SmackDown) शो में एक और चैंपियनशिप के डिजाइन को बदल सकती है।

Ad

पिछले एक साल से स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) में कई तरह के बदलाव हुए हैं। चैंपियनशिप भी अब इसी कतार में शामिल हो चुकी है। ट्रिपल एच अभी भी क्रिएटिव टीम के हेड हैं और वो ही प्रोग्रामिंग से सबंधित सभी निर्णय लेते हैं। हालांकि, विंस कुछ बदलाव करने में सक्षम हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि कंपनी में 14 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन के हिसाब से ही चीज़ें बदल रही हैं।

WWE, SmackDown में कई टाइटल्स के डिजाइन में बदलाव हो सकता है। BWE के ट्विटर अकाउंट के अनुसार अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि किस चैंपियनशिप को बदला जाएगा। इसके लिए कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन रिपोर्ट में किसी एक चैंपियनशिप के बदलने की पुष्टि हो गई है। रिपोर्ट में बताया गया,

"कई सारे देरी से लिए गए फैसलों को अब सामने लाया गया है। कल इसका पता चलेगा। हालांकि, किसी एक टाइटल को SmackDown में बदला जा सकता है।"
Ad

रिपोर्ट में यह तो नहीं पता चला है कि कौन से टाइटल को नया डिजाइन दिया जाएगा। WWE Draft में Raw विमेंस चैंपियनशिप ब्लू ब्रांड का और SmackDown विमेंस चैंपियनशिप रेड ब्रांड का हिस्सा बन गई थी। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि विमेंस चैंपियनशिप को सबसे पहले बदला जा सकता है।

SmackDown के आखिरी एपिसोड में Roman Reigns को मिली नई अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप

रोमन रेंस लंबे समय से अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए हैं। Payback 2020 में वो यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। इसके अलावा WrestleMania 38 में रेंस, ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियन भी बन गए थे। Night of Champions प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 1000 दिन पूरे कर लिए थे। पिछले हफ्ते SmackDown में रेंस की इस उपलब्धि को सेलिब्रेट किया था। ट्रिपल एच ने आकर उन्हें नई अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप दी थी।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications