WWE ने नए साल पर होने वाले बहुत बड़े इवेंट को कैंसिल करके चौंकाया, फैंस के लिए बहुत बड़ा झटका

Ujjaval
WWE का Day 1 इवेंट अब शायद नहीं होगा
WWE का Day 1 इवेंट अब शायद नहीं होगा

Day 1: WWE के लिए साल 2022 की शुरुआत डे 1 (Day 1) प्रीमियम लाइव इवेंट ने की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार 2023 में यह शो देखने को नहीं मिलेगा। WWE ने Day 1 को अब हटा दिया है। ट्रिपल एच (Triple H) के आने के बाद लगातार बदलाव हो रहे थे और यह इसमें से एक है।

Ad

WWE ने Day 1 इवेंट को हटाने का लिया निर्णय

Day 1 इवेंट का आयोजन 1 जनवरी 2023 को होने जा रहा था। ब्रॉक लैसनर को इस शो के लिए काफी समय से एडवर्टाइज किया जा रहा था। हालांकि, Wrestlenomics के अनुसार WWE ने Day 1 को 2023 के लिए कैंसिल कर दिया है। इसे आगे नहीं बढ़ाया जा रहा और ना ही इसका नाम बदला जा रहा है। इस चीज़ की जानकारी पैट्रियन और ट्विटर से भी मिली।

Ad

अभी तक यह खबर आधिकारिक तौर पर WWE ने नहीं दी है। हालांकि, अगर बात सही तो फिर फैंस के लिए यह निराशाजनक चीज़ होगी। दरअसल, पिछले साल ही इस शो का पहल संस्करण देखने को मिला था और फैंस को यह पसंद आया था। WWE ने यहां से 2022 की बढ़िया शुरुआत की थी। अब देखकर लग रहा है कि पहले की तरह Royal Rumble ही WWE का साल का पहला इवेंट रहने वाला है।

आपको बता दें कि दिसंबर में कोई भी इवेंट नहीं होने वाला है। ऐसे में शायद WWE ने अपने Day 1 शो को हटाकर दिसंबर में किसी इवेंट को लाने का फैसला लिया है। अगर यह बात सही है तो फिर फैंस TLC इवेंट को वापस आते हुए जरूर देखना चाहेंगे। ब्रॉक लैसनर के फैंस के लिए यह जरूर निराशाजनक चीज़ होगी क्योंकि वो शो के लिए एडवर्टाइज थे। अब शो ही नहीं होने वाला है तो फिर ब्रॉक शायद सीधा Royal Rumble में दिखेंगे।

Ad

Day 1 के पहले एडिशन को ब्रॉक लैसनर के धमाकेदार प्रदर्शन के लिए याद रखा जाता है। उन्होंने इस शो में बिग ई, केविन ओवेंस, बॉबी लैश्ले और सैथ रॉलिंस जैसे बड़े सुपरस्टार्स को हराकर WWE चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। रोमन रेंस के खिलाफ ब्रॉक का मैच कैंसिल हो गया था। इसी कारण उन्हें WWE टाइटल मैच में जोड़ा गया था और उन्होंने यहां जीत दर्ज करके फैंस को चौंका दिया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications