WWE ने SummerSlam में Roman Reigns vs Jey Uso मैच के लिए बनाया जबरदस्त प्लान, जानकर आपको भी हो सकती है काफी ज्यादा हैरानी

roman reigns jey uso summerslam match plan
WWE ने रोमन रेंस के मैच को लेकर बनाया जबरदस्त प्लान

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) का ध्यान इस समय समरस्लैम (SummerSlam 2023) पर है, जहां उन्हें जे उसो (Jey Uso) के खिलाफ अपने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल को डिफेंड करना होगा। ये मैच इसलिए भी खास होगा क्योंकि इसमें रोमन का टाइटल ही नहीं बल्कि ट्राइबल चीफ का पद भी दांव पर लगा होगा। अब इस मैच को लेकर एक हालिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है।

Ad

Wrestling Observer Newsletter पर डेव मैल्टज़र ने कहा कि Roman Reigns vs जे उसो मैच को लेकर कई आइडियाज़ पर विचार किया जा रहा है। इनमें जिमी उसो की SummerSlam में वापसी संभव है। मगर इस आइडिया पर भी विचार किया गया है कि जिमी, जे उसो की मदद के लिए नहीं बल्कि उन्हें धोखा देकर रोमन को जीतने में मदद कर सकते हैं।

मैल्टज़र ने कहा:

"इस समय जिमी उसो की वापसी के आइडिया पर विचार किया जा रहा है, जिसे देख लोग कहेंगे कि वो जे उसो की मदद के लिए आए हैं लेकिन असल में वो अपने भाई को धोखा देंगे। ये एक अप्रत्याशित घटना होगी, जिसके जरिए कहानी को उन बातों के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है जो पहले हो चुकी हैं।"

youtube-cover
Ad

पूर्व WWE राइटर के अनुसार Roman Reigns नहीं Jey Uso इस समय कंपनी के सबसे चर्चित सुपरस्टार

जे उसो, द ब्लडलाइन स्टोरीलाइन का सबसे अहम हिस्सा बने रहे हैं। इस कहानी की शुरुआत तब हुई जब Clash of Champions 2020 में उन्होंने Roman Reigns को चैलेंज किया था। अब पूर्व WWE राइटर फ्रेडी प्रिंज़ जूनियर ने जे उसो से प्रभावित होकर कहा:

"वो बहुत एक्टिव हैं और उनकी खुद में परिवर्तन करने की क्षमता उन्हें ऐसा रेसलर बनाती है जिनसे आप अपनी नज़रें नहीं हटा सकते। जे इस समय सबसे चर्चित सुपरस्टार बने हुए हैं। वो इस समय प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री की सबसे खास स्टोरीलाइन का सबसे खास किरदार बने हुए हैं।"

youtube-cover

जे उसो अभी तक 2 मौकों पर रोमन रेंस का सामना कर चुके हैं और दोनों बार उन्हें हार झेलनी पड़ी थी। अपने भाई, जिमी उसो के चोटिल होने के कारण वो SummerSlam की कठिन चुनौती से पूर्व अकेले पड़ गए हैं, लेकिन ये वही इवेंट है जहां वो चैंपियन के साथ-साथ ट्राइबल चीफ भी बन सकते हैं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications