WWE में संभावित डेब्यू पर AEW में काम कर चुके Superstar को मिल सकता है तगड़ा पुश, Triple H ने बनाए बहुत बड़े प्लान्स

..
क्या WWE को जॉइन करेंगे पूर्व IWGP वर्ल्ड चैंपियन?
क्या WWE को जॉइन करेंगे पूर्व IWGP वर्ल्ड चैंपियन?

WWE: WWE ने यूरोप के लिए कई प्लान्स बनाए हैं। कंपनी यूरोप में अपने स्पेशल इवेंट्स की संख्या को भी लगातार बढ़ा रही है। जल्द ही WWE फिर से यूरोप के लिए खास साप्ताहिक शो लॉन्च करने वाली है। कुछ हालिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ट्रिपल एच (Triple H) और उनकी क्रिएटिव टीम ने 30 साल के यूरोपियन स्टार विल ऑस्प्रे (Will Ospreay) के लिए कुछ बड़े प्लान्स बनाए हैं।

Ad

पिछले साल सितंबर में NXT UK शो को बंद कर दिया गया था। कंपनी इस शो को फिर से NXT यूरोप के नाम से 2024 में लॉन्च कर सकती है। कुछ हालिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी 30 साल के विल ऑस्प्रे को साइन करना चाहती है। सभी का यह मानना है कि क्रिएटिव कंट्रोल अब पूरी तरह से ट्रिपल एच के हाथ में है, इसलिए विल WWE में दिख सकते हैं।

Wrestling Observer Radio में बात करते हुए डेव मैल्टज़र ने बताया कि WWE विल ऑस्प्रे के इर्दगिर्द ही NXT यूरोप को आगे बढ़ाना चाहती है। इसका मतलब साफ है कि कंपनी उन्हें NXT यूरोप का टॉप स्टार बनाना चाहती है। अगर विल ऑस्प्रे WWE के साथ डील साइन करते हैं, तब वो NXT यूरोप का मुख्य फेस होंगे। डेव मैल्टज़र ने कहा,

"एक आईडिया जो मुझे बताया गया है कि NXT यूरोप को विल ऑस्प्रे के आसपास बढ़ाया जाएगा। मुझे नहीं पता कि वो (WWE) इसके लिए कितने पैसे खर्च करने वाले हैं और आप भी जानते हैं कि NXT यूरोप फिर से लॉन्च हो रहा है। यह भी आपको पता होगा कि NXT UKके साथ क्या हुआ था और इसका UK के इंडिपेंडेंट रेसलिंग सीन पर क्या प्रभाव पड़ा था।"
Ad

WWE में आने के लिए Will Ospreay को फ्री एजेंट बनना होगा

विल ऑस्प्रे इंडिपेंडेंट रेसलिंग सर्किट का जाना पहचाना नाम हैं। फिलहाल वो New Japan Pro Wrestling (NJPW) में काम कर रहे हैं। वो समय-समय पर AEW के टॉप शोज़ में भी नज़र आए हैं। जापान की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट फरवरी 2024 में खत्म हो रहा है। WWE के अलावा AEW भी विल के साथ डील साइन करने में दिलचस्पी दिखा रही हैं। निश्चित ही NXT यूरोप शो को आगे बढ़ाने में विल ऑस्प्रे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications