Raw के बाद अब WWE के एक और बड़े शो में होगा बदलाव, चौंकाने वाली खबर में खुलासा

Ujjaval
WWE SmackDown में बदलाव होंगे? (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में बदलाव होंगे? (Photo: WWE.com)

SmackDown Big Change Planned: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड सालों से दो घंटे का ही आ रहा है। हालांकि, इस शो के तीन घंटे के होने की उम्मीद सभी ने समय-समय पर लगाई है। अब बताया जा रहा है कि 2025 में SmackDown के शोज़ तीन घंटे के होते हुए नज़र आएंगे। हालांकि, यह चीज़ पूरे साल जारी नहीं रहेगी। कुछ चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

Ad

WWE आने वाले समय SmackDown को तीन घंटे का कर सकती है। यह शायद किसी संभावित डील के कारण हुआ है। आपको बता दें कि USA Network को ब्लू ब्रांड के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स मिले हैं और अगले 5 साल तक यह SmackDown का घर बन गया है। WrestleVotes Radio की रिपोर्ट में बताया गया है कि 3 जनवरी से लेकर मई 2025 के मध्य तक SmackDown के शोज़ तीन घंटे के होने वाले हैं।

अभी तक यह चीज़ क्लियर नहीं हुई है कि इतना बड़ा बदलाव आखिर कंपनी ने किन कारणों से किया है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि 4 महीनों के लिए ही यह बदलाव देखने को मिलने वाला वाला है। इसका अर्थ है कि WrestleMania सीजन के दौरान SmackDown द्वारा फैंस का भरपूर तरीके से मनोरंजन होगा।

Ad

WWE Raw को SmackDown की तरह दो घंटे का क्यों कर दिया गया?

आप सभी को पता है कि कुछ हफ्तों पहले ही Raw के एपिसोड को दो घंटे का कर दिया गया था। सालों से रेड ब्रांड के एपिसोड को तीन घंटे के होते आ रहे थे। हालांकि, WWE ने इसे दो घंटे का कर दिया। Wrestling Observer Newsletter ने इसका असली कारण बताया है। उन्होंने कहा कि WWE और USA Network की डील सिर्फ सितंबर 2024 तक की थी।

Netflix डील की शुरुआत से पहले 3 महीने बच रहे थे। ऐसे में WWE ने USA के साथ एक्सटेंशन डील साइन की। इसी वजह से दिसंबर 2024 अंत तक सभी Raw दो घंटे के होंगे। कई लोग यह मानकर चल रहे हैं कि Netflix पर Raw की शुरुआत के बाद शायद रेड ब्रांड के शो दोबारा 3 घंटे के हो सकते हैं। देखना होगा कि WWE द्वारा किए जा रहे यह बदलाव कैसे रहते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications