Gunther & Solo Sikoa: WWE में हील सुपरस्टार्स का काफी ज्यादा महत्व होता है। असल में हील रेसलर्स ही अन्य सुपरस्टार्स को बेहतर दिखाने में अहम किरदार निभाते हैं। पिछले कुछ समय में WWE को कुछ अच्छे और टैलेंटेड स्टार्स मिल गए हैं। हाल ही में दो नए रेसलर्स के भविष्य को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। GiveMeSports के साथ बात करते हुए WrestleVotes ने बताया कि इस समय WWE ने मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर और रोमन रेंस के भाई सोलो सिकोआ को टॉप हील के रूप में लिस्ट किया है। रिपोर्ट के अनुसार उन्हें अगले 10 सालों तक इस पोजीशन के लिए बड़ा कंटेंडर माना जा रहा है। दोनों ही यंग सुपरस्टार्स के लिए यह बड़ी बात है। रिपोर्ट में कहा गया, "WWE को लगता है कि उनके पास अगले 10 सालों के लिए रोस्टर पर पहले ही मेन इवेंट लेवल के हील सुपरस्टार्स मौजूद हैं और उन्हें आगे जाकर अच्छे तरीके से दिखाया जाने वाला भी है। मुझे यकीन है कि आप पता लगा लेंगे कि वो दो सुपरस्टार्स कौन हैं, लेकिन अभी तक जिस तरह से गुंथर और सोलो सिकोआ ने अपना प्रभाव छोड़ा है, अभी देखकर ऐसा लगता है कि अगले 10 सालों तक वो लाइन में सबसे आगे रहने वाले हैं।"GUNTHER@Gunther_AUTTHE GRAND PRIX6015300WWE में Gunther और Solo Sikoa को इस समय काफी ताकतवर दिखाया जा रहा है गुंथर ने पिछले साल मेन रोस्टर पर डेब्यू किया था। उन्होंने अपने एक साल के जबरदस्त रन के दौरान फैंस का दिल जीता है। हील रेसलर के तौर पर वो खुद को प्रभावित करने में सफल रहे हैं। उन्हें इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के रूप में बहुत समय हो गया है और अभी तक कोई उन्हें पराजित नहीं कर पाया है। सोलो सिकोआ ने Clash at the Castle 2022 में डेब्यू किया था। इसके बाद से वो द ब्लडलाइन फैक्शन का हिस्सा हैं। इस ग्रुप में रहते हुए उन्होंने फैंस का दिल जीता है। WWE ने उन्हें डॉमिनेंट अंदाज में बुक किया और वो लगातार बड़े रेसलर्स के खिलाफ प्रभावित करते आए हैं। फैंस को भी यह चीज़ साफ तौर पर नज़र आ रही होगी कि सोलो सिकोआ और गुंथर सही मायने में WWE का भविष्य हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।