WWE सऊदी अरब में बड़े इवेंट के बाद रचेगा इतिहास, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

WWE में नज़र आएगा एक बड़ा बदलाव, सऊदी अरब में होगा शो रिकॉर्ड (Photos: WWE.com)
WWE में नज़र आएगा एक बड़ा बदलाव, सऊदी अरब में होगा शो रिकॉर्ड (Photos: WWE.com)

WWE Raw After Crown Jewel 2024 Planned in Saudi Arabia: WWE सऊदी अरब में नवंबर 2024 में क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2024) का आयोजन करने वाली है। इसके बाद कंपनी वहीं पर रियाद, सऊदी अरब में अगले दिन रॉ (Raw) को रिकॉर्ड करके इतिहास रचेगी। एक रिपोर्ट में इसको लेकर हैरान करने वाला खुलासा हुआ है।

Ad

WWE Crown Jewel 2024 का आयोजन 2 नवंबर 2024 को करने वाली है। WRKD Wrestling के मुताबिक रियाद, सऊदी अरब के किंगडम एरीना में इसको होस्ट करने के बाद कंपनी रविवार 3 नवंबर को Raw टेप कर सकती है। इसका प्रसारण 4 नवंबर को दुनियाभार में किया जाएगा। यह पहला मौका होगा, जब Raw सऊदी अरब से प्रसारित होगा। हालांकि, यह सिर्फ अभी रिपोर्ट्स हैं।

Ad

इसका खुलासा तब हुआ, जब सोशल मीडिया पर यह बात चलने लगी कि कंपनी ने 4 नवंबर और 18 नवंबर के Raw को लेकर कोई एडवर्टिस्मेंट नहीं किया है। इसके बाद लोगों ने अपने कयास लगाने शुरू कर दिए थे। यहां पर यह बताना जरूरी है कि कुछ समय पहले जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी चेयरमैन तुर्की अलालशिख ने बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट को सऊदी अरब लाने के आइडिया पर बातचीत की थी। इसमें Royal Rumble और WrestleMania शामिल हैं।

WWE Crown Jewel 2023 में हुए थे जबरदस्त मैच और मचा था धमाल

WWE ने 2023 में Crown Jewel का आयोजन 4 नवंबर को किया था। इसमें कुल आठ मैच हुए थे, जिनमें प्री शो में सैमी ज़ेन को जेडी मैकडॉना पर सिंगल्स मैच में जीत मिली थी। इसी इवेंट में जॉन सीना ने अपना आखिरी सिंगल्स मैच सोलो सिकोआ के खिलाफ लड़ा था। इसमें सीनेशन लीडर को हार मिली थी।

इसके मेन इवेंट में रोमन रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को एलए नाइट के खिलाफ सफलतापूर्वक डिफेंड और रिटेन किया था। इसके अलावा लोगन पॉल ने अपनी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को रे मिस्टीरियो के खिलाफ रिटेन रखा था। वहीं कोडी रोड्स का मुकाबला डेमियन प्रीस्ट से हुआ था, जिसमें उन्हें जीत मिली थी।

इयो स्काई ने अपनी WWE विमेंस चैंपियनशिप को बियांका ब्लेयर के खिलाफ सफलतापूर्वक रिटेन किया था। इसी इवेंट में रिया रिप्ली ने एक फैटल फाइव वे मैच में विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को नाया जैक्स, शेना बैज़लर, ज़ोई स्टार्क, और राकेल रॉड्रिगेज़ के खिलाफ डिफेंड किया था। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस अपने विरोधी ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रहे थे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications