Alexa Bliss Can Lead Wyatt Sicks: WWE में Wyatt Sicks के डेब्यू के बाद से ही बो डैलस (Bo Dallas) उनके लीडर रहे हैं। वो अंकल हाउडी (Uncle Howdy) नाम से काम कर रहे हैं और इस ग्रुप का सबसे अहम हिस्सा हैं। हालांकि, अब ऐसा महसूस हो रहा है कि जल्द ही इस हील फैक्शन को नया लीडर मिल सकता है। WWE ने शायद बड़ा बदलाव करने का मन बना लिया है।
PWInsider ने अपनी हालिया रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एलेक्सा ब्लिस अब Wyatt Sicks फैक्शन की नई लीडर के तौर पर वापसी करने वाली हैं। आपको पता है कि ब्लिस बहुत समय से एक्शन से दूर हैं, जबकि वो पूरी तरह से ठीक हैं और WrestleMania 41 के दौरान वो अटेंडेंस में भी थीं। एक अपडेट में यह भी बताया गया था कि एलेक्सा ब्लिस असल में WWE क्रिएटिव टीम की अनुमति का इंतजार कर रही हैं।
अब उनके लीडर के तौर पर खतरनाक फैक्शन के साथ वापसी करने की खबर आई है। इसी वजह से लग रहा है कि यह रिटर्न ज्यादा दूर नहीं है। बो डैलस अभी उपलब्ध नहीं है और संभावित तौर पर चोटिल हैं। इसी वजह से पूरा Wyatt Sicks भी बाहर है। फैंस इस मिस्ट्री फैक्शन को जल्द से जल्द देखना चाहते हैं। इसी वजह से WWE द्वारा बो डैलिस के ठीक नहीं होने के चलते एलेक्सा ब्लिस के साथ ग्रुप को वापस लाया जा सकता है। अब इसकी स्टोरी किस तरह से आगे बढ़ती है, यह देखने वाली बात होगी।
WWE रिंग में एलेक्सा ब्लिस ने अपना आखिरी मैच कब लड़ था?
एलेक्सा ब्लिस ने दो साल की गैरमौजूदगी के बाद आखिर 2025 के विमेंस Royal Rumble मैच द्वारा अपनी धमाकेदार वापसी की थी। ब्लिस ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन जीत नहीं पाई थीं। उन्होंने इस साल के विमेंस Elimination Chamber मैच में भी जगह बनाई थी लेकिन जीत नहीं मिली। यह ब्लिस का एक्शन से दूर होने के पहले आखिरी मैच था। अब देखना होगा कि WWE में पूर्व विमेंस टैग टीम चैंपियन की वापसी कब तक होती है और क्या वो Wyatt Sicks के साथ आई हैं, या नहीं।