WWE में फेमस फैक्शन में जल्द ही शामिल हो सकता है पूर्व चैंपियन, डेब्यू पर मिलेगा पुराने दुश्मन का साथ?

Ujjaval
WWE NXT सुपरस्टार के भविष्य को लेकर अहम अपडेट
WWE NXT सुपरस्टार के भविष्य को लेकर अहम अपडेट

Ilja Dragunov: WWE में इस समय जब भी टॉप फैक्शन्स की बात होती है, तो इम्पीरियम (Imperium) का नाम जरूर आता है। गुंथर (Gunther) के इस फैक्शन ने मेन रोस्टर पर आने के बाद जबरदस्त तरीके से दबदबा बनाया है। इस ग्रुप में अब जल्द ही एक और बड़ा नाम जुड़ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इल्जा ड्रैगूनोव (Ilja Dragunov) को इस फैक्शन का हिस्सा बनाया जाने वाला है।

Ad

इम्पीरियम फैक्शन ने NXT में बेहतरीन काम किया था। बाद में मेन रोस्टर पर भी उनका अलग लेवल पर दबदबा देखने को मिला है। इम्पीरियम में गुंथर, लुडविग काइजर और जियोवानी विंची शामिल हैं। आपको बता दें कि इम्पीरियम में शुरुआती दिनों में एलेक्जेंडर वुल्फ भी मौजूद थे लेकिन बाद में उन्हें निकाल दिया गया था।

इम्पीरियम में इसके बाद से ही तीन सदस्य नज़र आ रहे हैं। हालांकि, Xero News की रिपोर्ट के अनुसार अब चौथा सदस्य इस फैक्शन में शामिल हो सकता है। पूर्व NXT UK चैंपियन इल्जा ड्रैगूनोव संभावित रूप से इम्पीरियम का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, इस चीज़ को लेकर अभी तक कोई कंफर्म जानकारी नहीं सामने आई है।

आप नीचे Xero News का ट्वीट देख सकते हैं

Ad

ड्रैगूनोव इस समय NXT रोस्टर का हिस्सा हैं। दूसरी ओर इम्पीरियम फैक्शन को SmackDown से Raw ब्रांड में शिफ्ट कर दिया गया है। इल्जा काफी टैलेंटेड स्टार हैं और वो इम्पीरियम का एक अहम हिस्सा बन सकते हैं। आपको बता दें कि इल्जा और गुंथर बड़े दुश्मन रहे हैं। गुंथर के ऐतिहासिक NXT UK चैंपियनशिप रन का अंत ड्रैगूनोव ने ही किया था। खैर, उन्हें अब डेब्यू पर अपने पुराने दुश्मन गुंथर का साथ मिल सकता है।

WWE में The Imperium का कद Ilja Dragunov के आने से बढ़ जाएगा

गुंथर को WWE मैनेजमेंट के सदस्य और फैंस मेन इवेंट स्टार के रूप में देख रहे हैं। साथ ही जियोवानी विंची और लुडविग काइजर टैग टीम डिवीजन में बेहतरीन काम कर रहे हैं। ऐसे में अगर इम्पीरियम फैक्शन को मिड-कार्ड डिवीजन में भी अपना डॉमिनेशन दिखाना है, तो उन्हें इल्जा ड्रैगूनोव को शामिल करना चाहिए। वो एक बेहतरीन अपर-मिड कार्ड स्टार बन सकते हैं। इसके अलावा उनका कैरेक्टर इम्पीरियम फैक्शन के सदस्यों की तरह है। अगर WWE सही मायने में इल्जा को आगे जाकर टॉप स्टार बनाना चाहता है, तो इम्पीरियम के साथ शुरुआत में उन्हें बुक किया जा सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications