WWE ने बड़े इवेंट को लेकर बनाया जबरदस्त प्लान, लोकेशन का हुआ खुलासा, इस जगह पहली बार लगेगा एक्शन का तड़का

नई लोकेशन पर होगा पुराना इवेंट (Photo: WWE.com)
नई लोकेशन पर होगा पुराना इवेंट (Photo: WWE.com)

Survivor Series 2025 Location Reported: WWE ने पिछले कुछ समय में नई जगहों पर अपने शो को होस्ट करना शुरू किया है। यही वजह है कि जर्मनी में बैश इन बर्लिन (Bash in Berlin 2024) हुआ था और फ्रांस में दूसरा बड़ा शो घोषित किया गया है। अब एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है कि WWE एक बड़े इवेंट को पहली बार नई जगह पर होस्ट करने वाली है। इस प्रीमियम लाइव इवेंट की लोकेशन के खुलासे के साथ ही यह साफ हो गया है कि कंपनी कुछ नया करने का प्रयास कर रही है।

Ad

Fightful Select ने जानकारी दी है कि WWE Survivor Series 2025 को सैन डिएगो में होस्ट करने का मन बना रही है। यह पहला मौका होगा जब यह शो को इस जगह पर आयोजित किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो यह तीसरी बार होगा, जब Survivor Series ऐसी जगह पर होस्ट होगा जहां का तापमान ठंडा नहीं है। देखना होगा कि WWE सैन डिएगो में पहली बार Survivor Series बुक करके एक्शन का तगड़ा लगाता है, या नहीं।

Ad

WWE Survivor Series 2024 में हुए WarGames मैच के दौरान रोमन रेंस और उनकी द ब्लडलाइन तथा सीएम पंक ने सोलो सिकोआ और उनके ग्रुप तथा ब्रॉन्सन रीड से मुकाबला किया था। इसके दौरान पंक ने रोमन रेंस की जान और करियर को बचाया था। एक शानदार मुकाबले में आखिरकार पंक और रोमन ने साथ आकर अपने ग्रुप को जीत दिलाई थी। फैंस को यह मैच खूब पसंद आया था। अब देखना होगा कि क्या इस साल भी दोनों दुश्मन बनकर आमने सामने होंगे, या नहीं

WWE Survivor Series WarGames 2024 में फेवर के चलते साथ आए थे रोमन रेंस और सीएम पंक

रोमन रेंस के लिए स्थिति Survivor Series 2024 से पहले काफी खराब थी। सोलो सिकोआ और उनकी द ब्लडलाइन तथा ब्रॉन्सन रीड, रेंस और उनके ग्रुप पर भारी पड़ रहे थे। ऐसे में पॉल हेमन ने वापसी की थी और वह सीएम पंक को अपने साथ लेकर आए थे। पंक ने रोमन की मदद एक फेवर के चलते की थी, जिसका वादा पॉल ने उन्हें किया था। आज तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि आखिरकार वह फेवर क्या था। उम्मीद है कि कुछ समय में पता चल जाएगा कि पंक, हेमन से क्या चाहते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications