Kairi Sane: WWE में कायरी सेन (Kairi Sane) की वापसी का हर कोई इंतजार कर रहा है। कई रिपोर्ट्स में खुलासा किया गया है कि कायरी ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। अब उनकी वापसी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी ने उनके लिए बड़े प्लान्स तैयार किए हैं।BWE से हाल ही में पूछा गया कि WWE के पास कायरी सेन की वापसी के लिए प्लान्स हैं, या नहीं। इसपर उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि कंपनी ने सेन की वापसी की प्लानिंग कर ली है। उन्होंने यह बताया कि जब समय सही होगा, वो इस बारे में सही तरह से अपडेट देंगे। कायरी सेन के रिटर्न को लेकर फैंस का उत्साह अलग लेवल पर है। इसी वजह से लगातार उनकी वापसी को लेकर फैंस सवाल कर रहे हैं।2021 में Kairi Sane ने WWE को कहा था अलविदाकायरी सेन काफी सालों तक WWE का हिस्सा रहीं। उन्होंने NXT में रहते हुए विमेंस टाइटल पर कब्जा किया। मेन रोस्टर पर ओस्का के साथ मिलकर वो विमेंस टैग टीम टाइटल्स जीतने में सफल रहीं। 2020 में कायरी को WWE का जापान में ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया और 2021 में उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया।उन्होंने Stardom प्रमोशन में कदम रखा और वो NJPW का भी हिस्सा बनीं। वो कंपनी के इतिहास की पहली IWGP विमेंस चैंपियन बनने में सफल रहीं। उनका यह टाइटल रन ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। वो कुछ समय बाद मर्सेडीज़ मोने के खिलाफ टाइटल हार गईं। कायरी ने इसके बाद भी NJPW और अन्य प्रमोशन्स में मैच लड़े। View this post on Instagram Instagram Postउनका NJPW के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया और कुछ समय बाद रिपोर्ट्स आई कि उन्होंने WWE के साथ नई डील साइन कर ली है। कुछ महीनों पहले ही जानकारी सामने आई थी कि सेन WWE के साथ दोबारा जुड़ गई हैं। सेन का अभी तक रिटर्न देखने को नहीं मिला है और लग रहा है कि कंपनी ने उनके लिए कुछ अलग चीज़ें प्लान की हैं। कभी भी उनका Raw, SmackDown या NXT में रिटर्न हो सकता है। वो संभावित तौर पर ओस्का के साथ जुड़ सकती हैं, या अपना सिंगल्स करियर आगे बढ़ा सकती हैं।