WWE ने Backlash France से पहले 10 Superstars को कंपनी से निकाल कर फैलाई सनसनी, भारतीय रेसलर से धोखा खाने वाले स्टार का नाम भी शामिल

जानिए WWE ने किन-किन स्टार्स को किया रिलीज?
जानिए WWE ने किन-किन स्टार्स को किया रिलीज?

WWE Releases: WWE ने कुछ हफ्ते पहले कई सुपरस्टार्स को रिलीज कर चौंका दिया था। लिस्ट में भारतीय सुपरस्टार्स भी शामिल थे। रेसलिंग जगत में इसकी चर्चा बहुत ज्यादा हुई थी। एक बार फिर कंपनी ने फैंस को झटका देते हुए कुछ स्टार्स की छुट्टी कर दी है। रिपोर्ट में इसे लेकर अब बड़ी खबर सामने आ रही है।

Ad

Backlash France 2024 के आयोजन में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। फ्रांस से इस शो का प्रसारण होगा। इस शो से पहले कुछ NXT स्टार्स को दुखद समाचार मिला। Fightful के शॉन रॉस सैप और कोरी ब्रेनन की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने NXT के 10 सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया है।

रिलीज किए गए स्टार्स की लिस्ट में डैरेल मेसन, व्लाद पावलेंको, कियाह सेंट, एमा डाएज, वैलेंटिना फिरोज, कीशॉन लेफ्लोर, ट्रे बियरहील, बोआ, यहेजकेल बालोगन और जूलियन बल्दी शामिल हैं। कंपनी ने इन सुपरस्टार्स को अचानक निकाल कर सभी को चौंका दिया है।

Ad

इनमें से कई सुपरस्टार्स लंबे समय से कंपनी में काम कर रहे थे। WWE ने कुछ हफ्ते पहले भारतीय सुपरस्टार सांगा को भी रिलीज कर दिया था। सांगा और वैलेंटिना फिरोज ने साथ में अच्छा काम किया था। हालांकि, साल 2022 में सांगा ने फिरोज को धोखा देकर वीर महान के साथ टीम बना ली थी।

Ad

WWE द्वारा रिलीज के बाद भारतीय सुपरस्टार को आया था गुस्सा

Backlash France 2024 से पहले कंपनी ने स्टार्स को रिलीज कर सनसनी फैला दी है। कुछ हफ्ते पहले भी ऐसा ही किया गया था। जिंदर महल सहित कुछ स्टार्स को बाहर का रास्ता कंपनी ने दिखा दिया था। महल लंबे समय से कंपनी में काम कर रहे थे। रिलीज होने के बाद सभी भारतीय सुपरस्टार्स ने अपनी निराशा जाहिर की थी। खासतौर पर सांगा बहुत गुस्से में नज़र आए। मौजूदा समय में WWE में भारत का कोई भी रेसलर काम नहीं कर रहा है। इस बात से सांगा बहुत गुस्से में दिखाई दिए थे।

खैर ऐसा लग रहा है कि कंपनी द्वारा सुपरस्टार्स को रिलीज करने का सिलसिला जारी रखा जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स में भी ये बात कही गई थी। देखना होगा कि आगे इसे लेकर क्या अपडेट सामने आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications