CM Punk: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2024) प्रीमियम लाइव इवेंट में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सीएम पंक (CM Punk) चोटिल हो गए थे। इसका असर कंपनी के कई प्लान्स में पड़ा था। अब पंक फिर से वीकली प्रोग्रामिंग पर अहम पोजिशन में दिख सकते हैं।बेस्ट इन द वर्ल्ड के नाम से मशहूर सीएम पंक की हाल ही में सर्जरी हुई है। पिछले हफ्ते वो SmackDown के एपिसोड में बैकस्टेज मौजूद थे, जहां कई स्टार्स ने उनके साथ फोटो लिए थे। पंक भले ही अपनी चोट से उबर रहे हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि वो जल्द ही प्रोग्रामिंग में दिख सकते हैं। Fightful Select से बात करते हुए पंक के करीबी दोस्त और पूर्व ट्रेनर ऐस स्टील ने पंक की कंपनी पर वापसी के बारे में बात की है। उनके अनुसार, WWE चाहती है कि जब तक वो रिंग में वापसी नहीं करते, तब तक वो कमेंट्री करें।पिछले हफ्ते WWE Raw में जब पंक ने अपनी चोट का ऐलान किया था, तब ड्रू मैकइंटायर ने आकर उनपर हमला कर दिया था। WWE के द्वारा दिखाए गए इस एंगल के कारण पंक की वापसी मुश्किल दिखती है। अगर पंक वापसी करते हैं, तो स्कॉटिश वॉरियर पूर्व AEW सुपरस्टार को चिढ़ा सकते हैं। पंक के जवाबी हमले से उनकी चोट के बढ़ने की संभावना बढ़ जाएगी। कमेंट्री करने की खबर के बीच पंक परफॉर्मेंस सेंटर में कई बार नए स्टार्स की मदद करने के लिए आगे आए हैं। ऐस ने कहा कि पंक का NXT ब्रांड में कमेंट्री करना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। लगभग 6 महीने तक अपनी चोट से ठीक के बाद वो मैकइंटायर से अपना हिसाब बराबर कर सकते हैं।WWE WrestleMania 40 को पहली बार मेन इवेंट करने वाले थे CM PunkRoyal Rumble 2024 में सीएम पंक के चोटिल हो जाने के बाद कंपनी को अपने WrestleMania 40 के प्लान में कई तरह के बदलाव करने पड़े। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि सीएम पंक और सैथ रॉलिंस का मुकाबला WrestleMania 40 की नाईट 1 को मेन इवेंट कर सकता है।अब साफ है कि पंक पहली बार शो ऑफ द शोज़ को मेन इवेंट नहीं कर पाएंगे। संभवतः सैथ अब कोडी रोड्स के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड कर सकते हैं। अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है। View this post on Instagram Instagram Post