WWE Royal Rumble 2015 रिजल्ट्स और हाइलाइट्स: Roman Reigns ने रचा था इतिहास, Brock Lesnar की आई थी आंधी

WWE
WWE Royal Rumble 2015 में देखने को मिले थे चौंकाने वाले पल (Photo: WWE.com)

WWE Royal Rumble 2015 Highlights: WWE Royal Rumble 2015 का आयोजन 25 जनवरी को हुआ था। शो को देखने के लिए एरीना में 17 हजार से ज्यादा फैंस उपस्थित थे। इवेंट में छह बड़े मुकाबले हुए, जिसमें मेंस रॉयल रंबल मैच भी शामिल था। कंपनी के टॉप सुपरस्टार्स ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता। रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए ये शो ऐतिहासिक रहा था। उन्होंने अपने करियर में पहली बार रंबल मैच जीता। हालांकि, द रॉक ने आकर उनकी इसमें मदद की थी। इसके अलावा जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस ने भी अपना दम दिखाकर खूब वाहवाही लूटी थी। खैर बिना किसी देरी के नज़र डालते हैं Royal Rumble 2015 के रिजल्ट्स पर:

Ad

WWE Royal Rumble 2015 में क्या-क्या हुआ था?

-) प्री शो में टायसन किड और सिजेरो का मुकाबला द न्यू डे के बिग ई और कोफी किंग्सटन के साथ हुआ था। ये टैग टीम मैच बहुत ही जबरदस्त रहा। सभी स्टार्स ने तगड़ा प्रदर्शन किया। अंत में किड और सिजेरो ने बढ़िया जीत हासिल की।

-) द एसेंशन (कॉनर और विक्टर) का मुकाबला न्यू ऐज ऑउटलेट्स (बिली गन और रोड डॉग) के साथ हुआ। शानदार टैग टीम मुकाबले में कॉनर और विक्टर ने जीत हासिल की। मुकाबले में रोड डॉग ने बढ़िया एक्शन दिखाया था।

-) द उसोज़ (जे उसो और जिमी उसो) ने अपनी WWE टैग टीम चैंपियनशिप द मिज़ और डेमियन मिज़डो के खिलाफ डिफेंड की थी। ये टैग टीम मुकाबला बहुत ही धमाकेदार रहा था। सभी स्टार्स ने अपने प्रदर्शन से दिल जीत लिया था। अंत में उसोज़ ने अपना टाइटल रिटेन किया था।

-) इवेंट में बैला ट्विन्स ने भी अपना जलवा दिखाया था। ब्री बैला और निकी बैला का मुकाबला पेज़ और नटालिया के साथ हुआ था। उस समय निकी और ब्री को हराना सभी के बस की बात नहीं थी। इस मुकाबले में भी ऐसा ही हुआ। दोनों स्टार्स ने अच्छी जीत हासिल की।

-) ब्रॉक लैसनर ने सैथ रॉलिंस और जॉन सीना के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की थी। मुकाबले में ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिला था। लैसनर ने अंत में चतुराई दिखाते हुए जबरदस्त अंदाज में टाइटल रिटेन किया था।

youtube-cover
Ad

-) WrestleMania 31 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच हासिल करने के लिए मेंस रॉयल रंबल मैच भी हुआ। इसकी शुरुआत द मिज़ और आर-ट्रुथ ने की थी। 30वें नंबर पर डॉल्फ जिगलर आए थे। रोमन रेंस ने इस मुकाबले को जीता। उन्होंने मुकाबले में करीब 27 मिनट बिताकर रुसेव को अंत में एलिमिनेट किया था। वैसे रेंस के ऊपर बिग शो और केन ने हमला कर दिया था। उन्हें बचाने के लिए द रॉक ने आकर सभी को चौंका दिया। उनकी वजह से ही रोमन को जीत मिल पाई।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications