WWE Royal Rumble 2016 रिजल्ट्स और हाइलाइट्स: Roman Reigns की बादशाहत हुई थी खत्म, Triple H बने थे चैंपियन

WWE
Royal Rumble 2016 में हुईं थीं रोचक चीजें (Photo: WWE.com)

WWE Royal Rumble 2016 Highlights: WWE Royal Rumble 2016 का आयोजन 24 जनवरी को हुआ था। शो में काफी बड़े मुकाबले देखने को मिले। कंपनी के टॉप स्टार्स ने अपनी तगड़े प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया था। रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए ये इवेंट अच्छा नहीं रहा। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के रूप में उनकी बादशाहत खत्म हो गई थी। हालांकि, उन्होंने अच्छी परफॉर्मेंस से खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच के बीच भी अच्छा मैच हुआ था। दोनों ने अपने खास एक्शन से सभी को हैरान कर दिया था। खैर बिना किसी देरी के नज़र डालते हैं Royal Rumble 2016 के रिजल्ट्स पर:

Ad

WWE Royal Rumble 2016 में क्या-क्या हुआ था?

-) प्री शो में हुए फैटल 4 वे मैच में जैक स्वैगर और मार्क हेनरी ने द असेंशन, द डडली बॉयज़ और डेमियन सैंडो-डैरन यंग को हराकर बड़ा कारनामा किया था। दोनों स्टार्स इस जीत के साथ Royal Rumble मैच के लिए क्वालीफाई हुए थे।

-) डीन एंब्रोज ने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में केविन ओवेंस के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों सुपरस्टार्स ने फैंस को अच्छा मैच दिया। मैच के अंत में डीन ने ओवेंस को रिंगसाइड में रखी टेबल पर धक्का दे दिया था। इसके बाद ओवेंस खड़े नहीं हो पाए और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

youtube-cover
Ad

-) द न्यू डे ने द उसोज़ के खिलाफ अपनी WWE टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की थी। ये मुकाबला भी जबरदस्त रहा था। अंत में बिग ई ने जे उसो को पिन करते हुए टाइटल रिटेन किया था।

-) एल्बर्टो डेल रियो और कलिस्टो भी एक्शन में दिखाई दिए। दोनों के बीच यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए बढ़िया मुकाबला हुआ। कलिस्टो ने अंत में जीत हासिल कर यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। उनकी ये काफी चौंकाने वाली जीत रही।

-) बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर के बीच भी डीवाज़ चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। मैच अच्छा जा रहा था लेकिन रिक फ्लेयर ने दखलअंदाजी कर दी। उनकी वजह से बैकी को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इसके बाद साशा बैंक्स ने चौंकाने वाली एंट्री कर शार्लेट के ऊपर हमला किया था।

-) रोमन रेंस ने मेंस रॉयल रंबल मैच में अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की। वो पहले नंबर पर आए। मैच में रेंस करीब 1 घंटा रहे थे। ऐसा लगा था कि वो टाइटल को रिटेन कर लेंगे लेकिन ट्रिपल एच ने काम खराब कर दिया। द गेम ने 30वें नंबर पर एंट्री कर सनसनी फैला दी थी। उन्होंने मुकाबले के अंत में डीन एंब्रोज को एलिमिनेट कर चैंपियनशिप अपने नाम की।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications