WWE Royal Rumble 2018 रिजल्ट्स & हाइलाइट्स: Roman Reigns को मिली थी करारी हार, Brock Lesnar ने दो जायंट्स को किया था चित

Ujjaval
Royal Rumble 2018 शानदार रहा था (Photo: WWE.com)
Royal Rumble 2018 शानदार रहा था (Photo: WWE.com)

Royal Rumble 2018 Highlights: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2018) इवेंट ऐतिहासिक रहा था। इसका कारण यह था कि पहली बार विमेंस Royal Rumble मैच देखने को मिला था। इसके अलावा भी शो में काफी कुछ हुआ। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और एजे स्टाइल्स ने अपनी-अपनी चैंपियनशिप को दांव पर लगाया। रोमन रेंस को Royal Rumble मैच में करारी हार मिली। शो के दौरान दो नए चैंपियन भी देखने को मिले थे। इस आर्टिकल में हम Royal Rumble 2018 इवेंट के नतीजों और हाइलाइट्स पर एक नज़र डालने वाले हैं।

Ad

WWE Royal Rumble 2018 हाइलाइट्स

प्री शो

- कलिस्टो, ग्रेन मेटालिक और लिंस डोराडो ने TJP, ड्रू गुलक और जैक गैलाघर को टैग टीम मैच में हराया।

- द रिवाइवल ने टैग टीम मैच में ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन को हरा दिया।

- बॉबी रूड ने मोजो राउली को हराया और अपनी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को रिटेन किया।

मुख्य शो

- एजे स्टाइल्स का सामना केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन से एक हैंडीकैप मैच में हुआ था। इस मुकाबले में WWE चैंपियनशिप दांव पर लगी थी। 15 मिनट 55 सेकेंड तक यह मैच चला। अंत में केविन लीगल स्टार नहीं थे लेकिन एजे ने उन्हें पिन किया। इसी के चलते उनकी जीत हुई और वो चैंपियनशिप रिटेन रखने में सफल हुए। यह अंत विवादों के घेरे में आया था।

youtube-cover
Ad

- द उसोज़ ने अपनी WWE SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप को चैड गेबल और शेल्टन बैंजामिन के खिलाफ दांव पर लगाया। दोनों टीमों के बीच 2 आउट ऑफ 3 फॉल्स मैच देखने को मिला। यह मुकाबला शानदार रहा और अंत में उसोज़ ने 2-0 की बढ़त से जीत प्राप्त की।

- मेंस Royal Rumble मैच की शुरुआत रुसेव और फिन बैलर ने की। जॉन सीना, हरिकेन और रे मिस्टीरियो के रूप में कुछ सरप्राइज अपीयरेंस देखने को मिली। NXT स्टार्स जैसे एंड्राडे और एडम कोल भी नज़र आए। अंत में रोमन रेंस और शिंस्के नाकामुरा के बीच कड़ी टक्कर हुई। इसी बीच नाकामुरा ने रेंस को किंशासा दिया और रिंग के बाहर कर दिया। इसी के साथ जापान के दिग्गज स्टार ने 2018 का मेंस Royal Rumble जीता।

youtube-cover
Ad

- सैथ रॉलिंस और जेसन जॉर्डन ने अपनी WWE Raw टैग टीम चैंपियनशिप को सिजेरो और शेमस के खिलाफ दांव पर लगाया। इस मैच के दौरान जेसन को चोट आई और इसी वजह से वो मैच में आगे लड़ नहीं पाए। रॉलिंस अकेले बच गए और उन्होंने हील स्टार्स को टक्कर दी। हालांकि, अंत में सिजेरो और शेमस ने सैथ पर अपना फिनिशर लगाया और जीत दर्ज करते हुए टैग टीम टाइटल जीते।

- ब्रॉक लैसनर, केन और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला। यह मैच काफी ब्रूटल रहा और लगभग 10 मिनट 55 सेकेंड तक चला। अंत में ब्रॉक ने केन को अपना फिनिशर F5 दिया और पिन करके चैंपियनशिप रिटेन कर ली। ब्रॉक का दोनों जायंट को चित करके टाइटल का बचाव करना खास बात थी।

- WWE इतिहास का पहला विमेंस Royal Rumble मैच देखने को मिला। इसकी शुरुआत साशा बैंक्स और बैकी लिंच ने की। मुकाबले में लीटा, टोरी विल्सन, मॉली हॉली, विकी गुरेरो, मिशेल मैककूल, कैली कैली, जैकलीन, बेथ फीनिक्स, निकी बैला, ब्री बैला और ट्रिश स्ट्रैटस जैसी दिग्गज स्टार्स ने अपीयरेंस दी। अंत में ओस्का और निकी बैला बची हुई थीं। ओस्का ने किक लगाकर निकी को एप्रन से नीचे फेंका और जीत प्राप्त की। इसी के साथ वो पहली विमेंस Royal Rumble विजेता बन गईं। रिंग में उस समय की दोनों विमेंस चैंपियन मौजूद थीं। ओस्का को उनमें से किसी एक को चुनना था। ओस्का इससे पहले कोई निर्णय ले पातीं, अचानक एक थीम सॉन्ग बजा। रोंडा राउजी का इसी के साथ सरप्राइज डेब्यू हुआ और उन्होंने आकर WWE WrestleMania की ओर इशारा किया।

youtube-cover

इस तरह से Royal Rumble 2018 का अंत हुआ।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications