WWE Royal Rumble 2020 रिजल्ट्स और हाइलाइट्स: Brock Lesnar ने मचाई थी तबाही, Roman Reigns का 5वीं बार टूटा था सपना

WWE
WWE Royal Rumble 2020 में हुई थीं धमाकेदार चीजें (Photo: WWE.com)

WWE Royal Rumble 2020 Highlights: WWE Royal Rumble 2020 बहुत ही शानदार रहा था। इसका आयोजन 26 जनवरी को हुआ था। शो में मेंस और विमेंस मैच को मिलाकर कुल आठ मुकाबले देखने को मिले थे। कंपनी के टॉप स्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया था। मेंस रॉयल रंबल मैच में दिग्गजों का जमावड़ा लगा। वहीं दिग्गज ऐज ने लंबे समय बाद वापसी की। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। हालांकि, जब वो एलिमिनेट हुए तब सभी फैंस खुश हो गए थे।

Ad

रोमन रेंस, बैकी लिंच, बेली, शेमस और एंड्राडे ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की थी। WWE ने इस इवेंट को धमाकेदार बनाने की पूरी कोशिश की और अंत में अच्छी सफलता भी मिली। बिजनेस के लिहाज से भी कंपनी को बहुत फायदा हुआ था। खैर बिना किसी देरी के नज़र डालते हैं Royal Rumble 2020 के रिजल्ट्स पर:

WWE Royal Rumble 2020 में क्या-क्या हुआ था?

-) किकऑफ शो में शेमस का मुकाबला शॉर्टी जी के साथ हुआ था। शेमस लंबे समय बाद मैच लड़ने के लिए रिंग में उतरे थे। दोनों स्टार्स के बीच अच्छी टक्कर देखने को मिली। अंत में शेमस ने ब्रॉग किक का कमाल दिखाकर शॉर्टी जी को धराशाई किया और शानदार जीत हासिल की।

-) एंड्राडे ने हम्बर्टो कारिलो के खिलाफ अपनी यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की थी। दोनों स्टार्स ने मुकाबले में तगड़ा एक्शन दिखाया। कारिलो ने तो कुछ खतरनाक मूव लगाकर सभी को हैरान कर दिया था। अंत में एंड्राडे ने उन्हें रोलअप के जरिए हराकर अपना टाइटल रिटेन किया।

-) रोमन रेंस और किंग कॉर्बिन के बीच भी फॉल्स काउंट एनिवेयर मैच हुआ था। इन दोनों की राइवलरी उस समय बहुत ही खतरनाक चल रही थी। मुकाबले में रेंस का पूरी तरीके से दबदबा देखने को मिला था। उनके प्रदर्शन की खूब तारीफ हुई थी। अंत में रोमन ने अच्छी जीत हासिल की।

-) विमेंस रॉयल रंबल मैच भी बहुत जबरदस्त हुआ था। एलेक्सा ब्लिस और बियांका ब्लेयर ने मैच की शुरुआत की थी। मुकाबले में कुछ दिग्गजों ने एंट्री कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया था। अंत में रिंग में शार्लेट फ्लेयर और शेना बैज़लर बची हुई थीं। फ्लेयर ने बैज़लर को एलिमिनेट कर मैच में तगड़ी जीत हासिल की थी।

youtube-cover
Ad

-) बेली ने लेसी एवंस के खिलाफ SmackDown विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की थी। दोनों स्टार्स ने फैंस को अच्छा मैच दिया। लेसी ने बेली को कड़ी टक्कर देकर उनकी हालत खराब की। हालांकि, वो टाइटल जीतने में नाकाम रही थीं। बेली ने उन्हें हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था।

-) 'द फीन्ड' ब्रे वायट ने डेनियल ब्रायन के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की थी। दोनों के बीच स्ट्रैप मैच देखने को मिला था। दोनों सुपरस्टार्स के बीच काफी लंबा मैच चला। वायट को ब्रायन द्वारा कड़ी चुनौती मिली। अंत में ब्रे ने डेनियन को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था।

-) बैकी लिंच ने ओस्का के खिलाफ Raw विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की थी। दोनों की राइवलरी को कंपनी ने अच्छे अंदाज में बुक किया था। सभी को लगा था कि ओस्का नई चैंपियन बन जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बैकी ने उन्हें हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था।

-) मेंस रॉयल रंबल मैच बहुत ही धमाकेदार रहा था। ब्रॉक लैसनर और इलायस ने मैच की शुरुआत की थी। ब्रॉक ने मुकाबले में कुल 13 स्टार्स को एलिमिनेट कर इतिहास रच दिया था। उन्हें ड्रू मैकइंटायर ने करीब 26 मिनट बाद रिंग से बाहर का रास्ता दिखाया था। मैच में लंबे समय बाद ऐज ने वापसी कर सभी को खुश किया। अंत में रिंग में मैकइंटायर और रोमन रेंस बचे थे। ड्रू ने रेंस को एलिमिनेट कर मुकाबला अपने नाम किया था। रोमन का पांच साल बाद दूसरी बार रंबल मैच जीतने का सपना टूट गया था।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications