WWE Royal Rumble 2023 रिजल्ट्स और हाइलाइट्स: Roman Reigns की हुई थी बत्ती गुल, Cody Rhodes ने रचा था इतिहास

WWE
Royal Rumble 2023 का मेन इवेंट रहा था धमाकेदार (Photo: WWE.com)

WWE Royal Rumble 2023 Highlights: WWE Royal Rumble 2023 का आयोजन 28 जनवरी को हुआ था। इस शो को देखने के लिए एरीना में 42 हजार से ज्यादा फैंस उपस्थित थे। इवेंट में कुल पांच मुकाबले हुए थे, जिसमें मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच भी शामिल था। मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने केविन ओवेंस के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की, जिसमें काफी बवाल देखने को मिला। इसके अलावा मुकाबलों में शामिल सभी स्टार्स ने अपने एक्शन से दिल जीता। खैर बिना किसी देरी के नज़र डालते हैं Royal Rumble 2023 के रिजल्ट्स पर:

Ad

WWE Royal Rumble 2023 में क्या-क्या हुआ था?

-) शो की शुरुआत मेंस रॉयल रंबल मैच से हुई थी। पहले नंबर पर गुंथर ने एंट्री की। उन्होंने मुकाबले में एक घंटे से ज्यादा समय व्यतीत किया। मुकाबले में 12वें नंबर पर ब्रॉक लैसनर ने भी आकर अपना जलवा दिखाया। मैच में 30वें नंबर पर कोडी रोड्स आए थे। उन्होंने अंत में द रिंग जनरल को एलिमिनेट कर मुकाबला जीता था। रोड्स ने अपने करियर में पहली बार रंबल मैच जीतकर इतिहास रचा था।

youtube-cover
Ad

-) ब्रे वायट और एलए नाइट के बीच भी शानदार पिच ब्लैक मैच देखने को मिला था। वायट ने लंबे समय बाद WWE टीवी पर मैच लड़ा था। मुकाबले में उन्होंने नाइट के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की।

-) बियांका ब्लेयर ने एलेक्सा ब्लिस के खिलाफ Raw विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की थी। दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ था। अंत में ब्लेयर ने अपना टाइटल रिटेन किया था। तब से अभी तक WWE टीवी पर ब्लिस की वापसी नहीं हुई है।

-) विमेंस रॉयल रंबल मैच में भी काफी घमासान देखने को मिला था। रिया रिप्ली ने पहले नंबर पर एंट्री की थी। वो 1 घंटे से ज्यादा मुकाबले में रहीं। 30वें नंबर पर नाया जैक्स आईं थीं। खैर अंत में रिया ने लिव मॉर्गन को एलिमिनेट कर मुकाबला अपने नाम किया था।

-) रोमन रेंस ने केविन ओवेंस को हराकर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन की थी। मैच के बाद जबरदस्त तमाशा हुआ। रोमन ने अपनी ब्लडलाइन के साथ मिलकर ओवेंस की हालत खराब की। उन्होंने सैमी ज़ेन को भी केविन के ऊपर अटैक करने के लिए कहा। हालांकि, सैमी ने रेंस को ही चेयर से मारकर उनकी बत्ती गुल कर दी थी।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications