Rhea Ripley: WWE Royal Rumble 2023 में फैंस को विमेंस रॉयल रंबल मैच देखने को मिला। इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। सभी की उम्मीद के मुताबिक रिया रिप्ली (Rhea Ripley) इस मैच की विजेता बन गईं। अपने करियर में पहली बार रिया ने ये रंबल मैच जीतकर इतिहास रच दिया। ये उनकी ऐतिहासिक जीत रहीं।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_HER WORLD.HER BRUTALITY.Get ready for Mami-Mania! ⚖️#WWE #RoyalRumble83HER WORLD.HER BRUTALITY.Get ready for Mami-Mania! ⚖️#WWE #RoyalRumble https://t.co/8x6dIpul7wविमेंस रॉयल रंबल मैच की शुरूआत रिया रिप्ली ने की। उनके बाद लिव मॉर्गन ने एंट्री की। इस मुकाबले में कुछ दिग्गज भी नज़र आए। इस मुकाबले के अंत में ओस्का, लिव मॉर्गन और रिया रिप्ली बचीं थी। रिप्ली ने इन दोनों को एलिमिनेट किया और ये मुकाबला जीत लिया। रिप्ली इस मैच में 63 मिनट तक रही और उन्होंने 5 एलिमिनेशन किए। रिया का प्रदर्शन इस मैच में शानदार रहा था। इस बार विमेंस रंबल मैच जीतने की प्रबल दावेदार रिप्ली ही मानी जा रही थीं। कई रिपोर्ट्स में भी इस बात का खुलासा कर दिया गया था। अंत में ये सभी चीजें सच साबित हुई और रिप्ली ने नया कारनामा कर दिया।रिया रिप्ली को WrestleMania 39 का टिकट मिल गया। वो अब टाइटल के लिए चुनौती पेश करेंगी। Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर या Smackdown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर के साथ उनका मुकाबला अब होगा। अब देखना होगा कि वो किस चैंपियनशिप के लिए जाएंगी। उम्मीद के मुताबिक ब्लेयर के साथ उनका मैच होगा। आने वाले कुछ दिनों में इस बात का पता चल जाएगा।विमेंस WWE Royal Rumble मैच 2023 में एंट्री करने वाले सभी सुपरस्टार्स1- रिया रिप्ली2- लिव मॉर्गन3- डैना ब्रुक4- एमा5- शेना बैज़लर6- बेली7- बी-फैब8- रॉक्सन परेज़9- डकोटा काई10- इयो स्काई11- नटालिया12- कैंडिस लेरे13- जोई स्टार्क14- ज़ाया ली15- बैकी लिंच16- टेगन नॉक्स17- ओस्का18- पाइपर निवेन19- टमीना20- चेल्सी ग्रीन21- ज़ेलिना वेगा22- राकेल रॉड्रिगेज़23- मिया यिम24- लेसी एवंस25- मिशेल मैक्कूल26- इंडी हार्टवेल27- सोन्या डेविल28- शॉट्ज़ी ब्लैकहार्ट29- निकी क्रॉस30- नाया ज़ैक्सSportskeeda Wrestling@SKWrestling_.@RheaRipley_WWE is going to #WrestleMania !#WWE #RoyalRumble5414.@RheaRipley_WWE is going to #WrestleMania !#WWE #RoyalRumble https://t.co/SgD4sqSG7KWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।