Best & Worst Royal Rumble 2025: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है। इस शो में मेंस और विमेंस Royal Rumble मैचों पर फैंस की नज़र थी। इसके अलावा दो टाइटल मैच हुए। यह इवेंट कुछ सरप्राइज से भरा हुआ था। शो के दौरान कुछ चीजें जबरदस्त रही और कुछ ने बेहद निराश किया। इस आर्टिकल में हम Royal Rumble 2025 की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों पर नज़र डालेंगे। 1- WWE Royal Rumble 2025 की अच्छी बात: अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए लैडर मैच View this post on Instagram Instagram PostWWE Royal Rumble 2025 के अगर सबसे अच्छे मैच की बात की जाएगी, तो इसमें अनडिस्प्यूटेड टाइटल मुकाबला शामिल होगा। कोडी रोड्स और केविन ओवेंस दोनों के बीच यह लैडर मैच शानदार रहा। दोनों ने शुरुआत से ही अपना ब्रूटल अंदाज दिखाया और एक-दूसरे की हालत खराब करने की कोशिश की। मैच में लैडर्स का काफी महत्व नज़र आया, जहां लैडर के हिस्सों को हथियारों की तरह भी उपयोग किया गया। अंत में केविन और कोडी दोनों ही बुरी तरह से धराशाई हो गए। इसके बाद ऑफिशियल्स आए और परिस्थिति सीरियस हो गई। कोडी ने इसी बीच केविन को लैडर पर तगड़ा अल्बामा स्लैम देकर चैंपियनशिप निकाली और जीत प्राप्त की। इसे आसानी से 2025 का अब तक का सबसे अच्छा रेसलिंग मैच माना जा सकता है। 1- बुरी बात: WWE स्टार जे उसो का Royal Rumble जीतना View this post on Instagram Instagram Postमेंस Royal Rumble मैच को लेकर काफी ज्यादा हाइप थी। अभी WWE में जिस तरह से स्टोरी चल रही थी, उस हिसाब से रोमन रेंस या सीएम पंक की जीत होने के चांस बहुत ज्यादा लग रहे थे। फैंस जॉन सीना को भी जीतते हुए देखना चाहते थे। इन सभी दावेदारों के बीच इतिहास का सबसे शॉकिंग Royal Rumble विजेता सामने आया। जे उसो ने जॉन सीना को एलिमिनेट करके ऐतिहासिक जीत प्राप्त की। हालांकि, यह चीज फैंस को पसंद नहीं आ रही है। इसका कारण यह है कि उन्हें लेकर उतनी हाइप नहीं थी और वो हाल ही में वर्ल्ड टाइटल मैच हारकर आ रहे थे। इसी कारण फैंस उन्हें दोबारा मौका दिए जाने को लेकर गुस्सा हैं। साफ तौर पर यह ट्रिपल एच का सबसे गलत फैसला रहा। 2- अच्छी बात: WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर Royal Rumble जीतना View this post on Instagram Instagram Postशार्लेट फ्लेयर WWE की सबसे बड़ी स्टार हैं। वो एक साल से ज्यादा समय से एक्शन से दूर थीं और फैंस उन्हें मिस कर रह थे। फ्लेयर ने Royal Rumble मैच में एंट्री का ऐलान कर दिया था और इसके बाद से ही उनकी जीत की उम्मीद लगाई जा रही थी। सभी उन्हें टिफनी स्ट्रैटन के खिलाफ देखना चाहते थे। WWE ने फैंस की इच्छा पूरी कर दी और फ्लेयर को Royal Rumble मैच जीता दिया। यह फैसला एकदम सही रहा। फ्लेयर का मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली से दो बार WrestleMania में मैच हो गया है। ऐसे में शायद अब फैंस को टिफनी से फ्लेयर का मैच देखने को मिल जाए। फ्लेयर इस जीत के साथ दूसरी बार Royal Rumble जीतने वाली एकमात्र स्टार हैं। 2- बुरी बात: WWE दिग्गज रोमन रेंस या सीएम पंक का अंत तक नहीं रहना View this post on Instagram Instagram Postमेंस Royal Rumble मैच में रोमन रेंस और सीएम पंक की बुकिंग देखकर फैंस बहुत ज्यादा नाराज़ नज़र आए। कई फैंस उन्हें फाइनल दो स्टार्स मानकर चल रहे थे लेकिन दोनों ही बाहर हो गए। यह चीज बहुत निराशाजनक रही। उन्हें कम से कम फाइनल 4 में जरूर होना चाहिए था, क्योंकि वो कंपनी के सबसे बड़े स्टार्स हैं। इन सभी चीजों के बावजूद वो पहले बाहर हो गए। WWE ने उनकी दुश्मनी का एंगल जरूर प्लान कर लिया है लेकिन Royal Rumble जैसे बड़े मैच में उनका इस तरह से निराशाजनक प्रदर्शन शायद ही फैंस को पसंद आया होगा। यह इवेंट की सबसे बड़ी गलतियों में से एक रहा है।