WWE Royal Rumble के जबरदस्त मैच में Brock Lesnar ने रचा था इतिहास, Roman Reigns के हाथ फिर लगी थी निराशा

WWE Royal Rumble 2020 मैच जबरदस्त रहा था
WWE Royal Rumble 2020 मैच जबरदस्त रहा था

WWE का अगला इवेंट Royal Rumble रहेगा। इस इवेंट का फैंस हर साल इंतजार करते हैं। दरअसल, रॉयल रंबल (Royal Rumble) मैचों पर सभी की निगाहें रहती है। अगर WWE इतिहास में सबसे अच्छे Royal Rumble मैचों की बात होगी तो 2020 के मुकाबले का नाम जरूर शामिल होगा। इस मुकाबले में ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) ने बड़ी जीत दर्ज की थी। इस आर्टिकल में हम उसी के बारे में चर्चा करने वाले हैं।

Ad

WWE Royal Rumble 2020 मैच

इस मुकाबले की शुरुआत WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और इलायस ने की। लैसनर ने पहले स्थान पर एंट्री की थी। मैच की शुरुआत होते ही द बीस्ट ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और इलायस को बाहर किया। बाद में लैसनर ने एरिक रोवन, रॉबर्ट रूड और जॉन मॉरिसन को भी काफी आसानी से मुकाबले के बाहर किया। छठे स्थान पर कोफी किंग्सटन ने एंट्री की।

youtube-cover
Ad

दोनों के बीच कुछ समय तक फाइट चली। बाद में रे मिस्टीरियो और बिग ई की एंट्री भी देखने को मिली। उन्होंने ब्रॉक को टक्कर देने की कोशिश की लेकिन लैसनर ने एक-एक करके तीनों को बाहर कर दिया। इसके अलावा लैसनर ने सिजेरो, शेल्टन बेंजामिन, शिंस्के नाकामुरा को भी एलिमिनेट किया। 12वें स्थान पर MVP की शॉकिंग वापसी देखने को मिली और उन्होंने फैंस को चौंकाया।

लैसनर ने उन्हें भी एलिमिनेट कर दिया। कीथ ली और ब्रॉन स्ट्रोमैन ने एंट्री की और दोनों ने द बीस्ट को कड़ी टक्कर दी। हालांकि, लैसनर ने कुछ समय बाद दोनों को मैच के बाहर करने में अहम किरदार निभाया। लैसनर को कोई रोक नहीं पा रहा था और उन्होंने 13 एलिमिनेशन कर दिए थे। उन्होंने इसके साथ ही सबसे ज्यादा एलिमिनेशन करने का रिकॉर्ड बना दिया था।

रिकोशे ने मैच में एंट्री की। लैसनर और उनके बीच फाइट हुई और इसी दौरान ड्रू मैकइंटायर ने एंट्री की। रिकोशे ने द बीस्ट पर लो-ब्लो लगा दिया और ड्रू ने क्लेमोर किक लगाकर लैसनर को बाहर किया। यह काफी बड़ा सरप्राइज रहा था। स्कॉटिश सुपरस्टार ने रिकोशे को भी एलिमिनेट किया। द मिज़, एजे स्टाइल्स, डॉल्फ ज़िगलर और कार्ल एंडरसन ने मैच में एंट्री की।

youtube-cover
Ad

20वें स्थान पर WWE दिग्गज ऐज ने चौंकाने वाली वापसी की। वो सालों बाद एक्शन में नजर आ रहे थे। किंग कॉर्बिन, रिडल, ल्यूक गैलोज ने भी एंट्री की और इस बीच कई सुपरस्टार्स एलिमिनेट भी होते गए। ऐज ने एजे स्टाइल्स को एलिमिनेट भी कर दिया था। 25वें स्थान पर रैंडी ऑर्टन और 26वें नंबर पर रोमन रेंस की एंट्री हुई। इसके अलावा केविन ओवेंस, एलिस्टर ब्लैक और समोआ जो ने एंट्री की।

30वें स्थान पर सैथ रॉलिंस आए। सैथ ने आते ही कई एलिमिनेशन किए। बाद में मैकइंटायर, रोमन रेंस, रैंडी ऑर्टन और ऐज ने मिलकर सैथ की बुरी हालत की और उन्हें एलिमिनेट किया। मुकाबले के दौरान ऐज और रैंडी ऑर्टन का रीयूनियन भी हुआ था लेकिन फिर रेटेड आर सुपरस्टार ने ऑर्टन को बाहर किया।

अंत में सिर्फ ऐज, ड्रू और रोमन बचे थे। रेंस ने ऐज को एलिमिनेट किया और फिर रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच काफी समय तक फाइट हुई। मैकइंटायर ने रोमन पर क्लेमोर किक लगाई और उन्हें एलिमिनेट करते हुए बड़ी जीत दर्ज की। यहां से उनकी पूरी किस्मत बदल गई और उन्होंने बाद में WrestleMania 36 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ WWE टाइटल मैच लड़ा।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications