WWE Royal Rumble 2022 में हुए यूनिवर्सल चैंपियन मैच के खत्म होने के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) का खतरनाक रूप देखने को मिला था। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के ऊपर स्टील चेयर से बुरी तरह अटैक किया था। अब इसके पीछे का संभावित कारण सामने आ गया है। WWE@WWE#RoyalRumble @WWERomanReigns @HeymanHustle9:01 AM · Jan 30, 2022169262339😮#RoyalRumble @WWERomanReigns @HeymanHustle https://t.co/Vyxyt8cBZsसैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस के खिलाफ शुरुआत से ही माइंड गेम्स खेले थे और यहां तक कि उन्होंने इस मैच में शील्ड के म्यूजिक पर एंट्री की। शील्ड के गियर में ही वो लड़ते हुए दिखाई भी दिए। इस मैच के अंत में रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस को Guillotine चोक दिया था और रॉलिंस के रोप्स पकड़ने के बाद भी रेंस ने उन्हें नहीं छोड़ा। इसी वजह से सैथ रॉलिंस की DQ से जीत हुई और रोमन रेंस की विनिंग स्ट्रीक का अंत हुआ। .Wrestling Observer Radio के डेव मैल्टजर ने संभावित कारण बताया है कि आखिर रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस के ऊपर बुरी तरह अटैक क्यों किया। उनके मुताबिक WWE चाहती थी कि फैंस मैच खत्म होने के बाद रोमन रेंस को बू करें। "रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस को इतनी बार चेयर शॉट्स इसी वजह से दिए कि क्राउड उन्हें बू कर सके। इसके अलावा सैथ रॉलिंस ने जिस तरह शील्ड को तोड़ने के लिए बैक पर चेयर अटैक किया था, रेंस ने भी सैथ रॉलिंस के साथ वो ही किया। इससे सैगमेंट के अंत में मैच की जगह रोमन रेंस को ही बू किया गया। अंत में WWE को इसमें सफलता मिली और यह प्लान के मुताबिक ही हुआ। "WWE में यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के लिए अब आगे क्या?जैसा सब जानते ही हैं कि रोमन रेंस ने सिर्फ सैथ रॉलिंस पर अटैक नहीं किया था, बल्कि उन्होंने ब्रॉक लैसनर के ऊपर भी अटैक किया। ब्रॉक लैसनर को रोमन रेंस द्वारा किए गए अटैक और पॉल हेमन से मिले धोखे के कारण ही WWE चैंपियनशिप मैच में बॉबी लैश्ले के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। WWE@WWE#RoyalRumble @WWERomanReigns @HeymanHustle9:01 AM · Jan 30, 2022169262339😮#RoyalRumble @WWERomanReigns @HeymanHustle https://t.co/Vyxyt8cBZsअब सवाल उठता है कि आखिर यूनिवर्सल चैंपियन के लिए आगे जाकर क्या प्लान होने वाला है। रेंस ने जो हाल सैथ रॉलिंस का किया इसे देखते हुए एक बात तो साफ है कि दोनों सुपरस्टार्स की स्टोरीलाइन अभी खत्म नहीं हुई है। इसके अलावा ब्रॉक लैसनर भी रोमन रेंस से अपना बदला लेना चाहेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा WWE किस तरह से अपने सबसे बड़े चैंपियन को बुक करती है।