आज के राउंड अप में कई सारे खबरें सामने आई है। पूर्व सुपरस्टार की डब्लू डब्लू ई (WWE) में वापसी हुई, दिग्गज सुपरस्टार ने लुक में किया बदलाव और टॉप टैग टीम ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाया। आइए कुछ बड़ी खबरों और अफवाहों पर नजर डालते हैं।# क्रिस डीजोशफ ने WWE में वापसी कीTLC 2019 पीपीवी के दौरान WWE के पूर्व राइटर क्रिस डीजोशफ ने वापसी की। PW इनसाइडर ने बताया कि वह TLC के दौरान बैकस्टेज थे लेकिन उसके बाद रॉ में वह कंपनी के साथ नहीं थे। वह MLW और लुचा अंडरग्राउंड के लिए भी काम कर रहे हैं।# WWE ने डीन एम्ब्रोज़ के नाम को हटायाकुछ समय पहले WWE ने टॉप 10 वीडियो डाली थी जिसमें शील्ड भी हिस्सा थी। इस वीडियो में एक अजीब चीज़ देखने को मिली क्योंकि कंपनी ने यहां से डीन के नाम को हटा दिया। वीडियो में साफ पता चल रहा है जब कमेंटेटर रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का नाम ले रहे हैं, उस जगह डीन के नाम को काट दिया गया है। ध्यान से सुनने पर यह चीज़ साफ तौर पर समझ आ जाएगी। # लार्स सुलिवन और दूसरे सुपरस्टार्स की इंजरी से जुड़ी खबरफाइटफूल ने कुछ इंजर्ड WWE सुपरस्टार्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नाया जैक्स, जेवियर वुड्स, रूबी रायट और लार्स सुलिवन के बारे में बात की। उनके अनुसार नाया जैक्स और रूबी रायट 2020 के पहले महीने में वापसी कर सकती हैं। इसके अलावा जेवियर वुड्स और लार्स सुलिवन के फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल, यह सुपरस्टार्स आधे 2020 तक लड़ नहीं पाएंगे। लार्स के लिए वापसी की तारीख जून के महीने बताया जा रहा है। ये भी पढ़ें:- साल 2019 में WWE में टूटे 10 से भी ज्यादा कई सारे बड़े रिकॉर्ड्स