WWE में रेसलिंग की तरह ही कैरेक्टर्स का काफी महत्व है। हमेशा ही WWE में हील और बेबीफेस सुपरस्टार्स के बीच दुश्मनी देखने को मिलती है। बेबीफेस सुपरस्टार्स असल में फैन फेवरेट होते हैं जबकि हील सुपरस्टार्स को प्रशंसकों द्वारा नापसंद किया जाता है। WWE में हर एक सुपरस्टार दोनों में से एक कैरेक्टर में रहता है। समय-समय पर सुपरस्टार्स अपने गिमिक में बदलाव करते हैं। View this post on Instagram A post shared by Sheamus (@wwesheamus)इस समय WWE में कई सारे सुपरस्टार्स को अपने कैरेक्टर और गिमिक में बदलाव की जरूरत है। पिछले कुछ समय में कुछ सुपरस्टार्स ने हील से बेबीफेस बनने का निर्णय लिया है। अभी WWE में कई हील रेलसर्स मौजूद हैं जिन्हें जल्द ही बेबीफेस बनने की जरूरत है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 बड़े हील सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हे बेबीफेस बनना चाहिए।4- WWE दिग्गज और Raw सुपरस्टार शेमस View this post on Instagram A post shared by Sheamus (@wwesheamus)शेमस ने हाल ही में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप हारी है। हालांकि, अब वो WWE चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में दिखाई दे रहे हैं। पिछले हफ्ते बॉबी लैश्ले ने शेमस के साथ टैग टीम मैच में काम किया था। मैच के दौरान लैश्ले अपने टैग टीम साथी शेमस को अकेले छोड़कर चले गए थे। इसी वजह से शेमस को हार का सामना करना पड़ा था। एक बैकस्टेज सैगमेंट में शेमस ने बॉबी लैश्ले को धमकी दी थी। Raw के अगले एपिसोड में वो आमने-सामने आएंगे। दोनों ही स्टार्स की यह दुश्मनी जारी रहने वाली हैं।इस समय दोनों ही सुपरस्टार्स हील के रूप में काम कर रहे हैं। आगे जाकर किसी एक सुपरस्टार को बेबीफेस बनना होगा और मौजूदा स्टोरीलाइन को देखकर लग रहा है कि शेमस का फेस टर्न होगा। शेमस ने पहले भी बेबीफेस के तौर पर काम करते हुए सफलता हासिल की है। उन्हें एक बार फिर इसी तरह से सफलता मिल सकती है। शेमस को इसी कारण से बेबीफेस बनाया जा सकता है। WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले के साथ स्टोरीलाइन में आने के लिए उन्हें बड़ा निर्णय लेना होगा।