WWE को प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी कहा जा सकता है। WWE में किसी भी रेसलर के लिए के सफलता हासिल करना उतना आसान नहीं है। इसी वजह से कई सारे स्टार्स सफल नहीं होते। NXT ब्रांड में जाने के बाद कई सारे सुपरस्टार्स का करियर बदला है। कई सारे मेन रोस्टर सुपरस्टार्स ने NXT में जाने के बाद जबरदस्त प्रदर्शन किया है और सफलता हासिल की है। View this post on Instagram A post shared by Ricochet (@kingricochet)NXT में हर सुपरस्टार को रेसलिंग पर ध्यान देने का मौका मिलता है और रेसलर्स की स्किल्स में सुधार देखने को मिलता है। कई सारे सुपरस्टार्स को NXT में शानदार सफलता मिलती है। WWE के मेन रोस्टर पर इस समय कई सारे सुपरस्टार्स मौजूद हैं जिन्हें NXT में भेज दिया जाना चाहिए। वहां जाकर इन रेसलर्स को जबरदस्त तरीके से सफलता मिल सकती है और वो काफी सुधार कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें NXT में भेज दिया जाना चाहिए।5- WWE सुपरस्टार रिकोशे View this post on Instagram A post shared by Ricochet (@kingricochet)रिकोशे काफी टैलेंटेड सुपरस्टार माने जाते हैं और वो आसानी WWE में टॉप स्टार बनने का दम रखते हैं। उन्हें अपने शुरुआती मेन रोस्टर करियर में जबरदस्त तरीके से सफलता मिली थी। इसके बावजूद बाद में उन्हें सही तरह से पुश नहीं मिला। रिकोशे को WWE द्वारा जरूर ही जबरदस्त तरीके से पुश मिलना चाहिए। हालांकि, वो अभी Raw ब्रांड का हिस्सा रहते हुए काफी संघर्ष कर रहे हैं और इस तरह से वो कभी भी टॉप स्टार नहीं बन पाएंगे।इस वजह से WWE को उन्हें NXT में भेजने का निर्णय लेना चाहिए। रिकोशे को अपने शुरुआती NXT रन में जबरदस्त सफलता मिली थी और ट्रिपल एच वहां उनका सही तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इस सुपरस्टार को हमेशा ही WWE मैनेजमेंट द्वारा नजरअंदाज किया जाता है। वो NXT में जाकर अपना कद बढ़ा सकते हैं और वहां उन्हें काफी सफलता मिल सकती है। WWE को रिकोशे से जुड़ा यह बड़ा निर्णय जरूर लेना चाहिए।