WWE Saturday Night's Main Event: तीन सबसे बड़ी गलतियां जिसने फैंस का दिल तोड़ा

WWE
अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स (Photo: WWE.com)

3 Big Mistakes: WWE का स्पेशल शो सैटरडे नाइट मेन इवेंट (Saturday Night's Main Event 2024) का अंत हो चुका है। इस इवेंट के जरिए फैंस को पहली विमेंस यूएस चैंपियन मिली हैं और इसके अलावा मेन इवेंट में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। इसके बावजूद शो में ऐसी कई गलतियां हुई जिसने फैंस का दिल तोड़कर रख दिया। इस आर्टिकल में हम उन्हीं गलतियां के बारे में आपको बताने वाले हैं।

Ad

#) केविन ओवेंस का WWE Saturday Night's Main Event के ऑन एयर रहते कोडी रोड्स पर अटैक नहीं करना

Ad

कोडी रोड्स ने Saturday Night's Main Event में केविन ओवेंस को हराते हुए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया। कोडी की सेलिब्रेशन के साथ शो का अंत हुआ था। हालांकि, असली एक्शन शो के ऑफ एयर होने के बाद हुआ और केविन ने अमेरिकन नाईटमेयर पर जानलेवा हमला किया। वो उनका टाइटल लेकर चले गए और यहां तक कि उनकी ट्रिपल एच से भी बहस देखने को मिली। इतने बढ़िया एंगल को लाइव टीवी पर नहीं दिखाना कंपनी की बड़ी गलती थी और ऐसा ऑन स्क्रीन होता तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता।

#) WWE Saturday Night's Main Event में सैमी ज़ेन का साथ देने के लिए असली ब्लडलाइन से किसी का नहीं आना

Ad

ड्रू मैकइंटायर ने कंपनी में वापसी के बाद असली ब्लडलाइन के मेंबर्स को निशाना बनाया है। वो जे उसो, सैमी ज़ेन और जिमी उसो को अपना निशाना बना चुके हैं। Saturday Night's Main Event में स्कॉटिश वॉरियर ने सैमी ज़ेन का सामना किया और उन्हें शिकस्त दी थी। हालांकि, हैरान करने वाली बात यह थी कि सैमी का साथ देने के लिए असली ब्लडलाइन का कोई मेंबर मौजदू नहीं था। यह काफी हैरान करने वाला था, क्योंकि सैमी को अपने साथियों का साथ मिलता तो शायद उन्हें हार नहीं मिलती। वैसे भी मैकइंटायर को इस मैच को जीतने में ज्यादा दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। इस मैच को बेहतर ढंग से बुक किया जा सकता था।

#) WWE द्वारा Saturday Night's Main Event के लिए कोई सरप्राइज बुक नहीं करना

Ad

साल 2024 का यह आखिरी सबसे बड़ा इवेंट था और इससे हर किसी को काफी उम्मीद थी। कोडी रोड्स ने भी कुछ समय पहले कहा था कि फैंस को इसमें तगड़ा सरप्राइज देखने को मिल सकता है। हालांकि, शो में ऐसा कुछ नहीं हुआ जिसे देखकर फैंस बहुत ज्यादा खुश हुए हों। द रॉक, शार्लेट फ्लेयर की वापसी के साथ-साथ सीएम पंक के अपीयरेंस की उम्मीद हर कोई कर रहा था, लेकिन कंपनी ने फ्लैट शो बुक करते हुए सभी को निराश किया।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications